1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंडस्ट्री में 7 साल पूरे होने पर रश्मिका मंदाना ने यूं मनाया जश्न, पोस्ट में लिखी दिल की बात

इंडस्ट्री में 7 साल पूरे होने पर रश्मिका मंदाना ने यूं मनाया जश्न, पोस्ट में लिखी दिल की बात

 Published : Dec 31, 2023 12:27 pm IST,  Updated : Dec 31, 2023 12:27 pm IST

रश्मिका मंदाना के लिए साल 2023 खास रहा। रश्मिका की फिल्म 'एनिमल' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया बल्कि अभिनेत्री के गीतांजलि कैरेक्टर को भी पसंद किया गया। इस बीच रश्मिका को इंडस्ट्री में 7 साल पूरे हो गए हैं। जिसको लेकर एक्ट्रेस ने एक बेहद ही खास पोस्ट शेयर किया है।

Rashmika Mandanna- India TV Hindi
इंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना को हुए 7 साल Image Source : DESIGN

रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ की नहीं बल्कि अब बॉलीवुड का भी चमकता सितारा बन गई हैं। 'गुडबाय' और 'मिशन मजनू' के बाद हाल ही में रश्मिका मंदाना बॉलीवुड फिल्म 'एनिमल' में नजर आई जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म को फैंस ने बेशुमार प्यार दिया। वहीं साउथ से बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम लहराने वालीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को इंडस्ट्री में 7 साल पूरे हो गए है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर के दी है। जिसमें रश्मिका ने अपने सात साल की जर्नी पर बात की है और फैंस को धन्यवाद किया है। नीचे देखें एक्ट्रेस का पोस्ट जो आपका दिल छू लेगा।

इंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना को हुए 7 साल

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी सात साल की जर्नी कैसी रही और इसमें उनके फैंस ने उनका कितना सपोर्ट किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, '7 साल। यह वाकई एक अच्छी जर्नी रही है। आपने मेरा सपोर्ट किया। आपने मेरे साथ धैर्य रखा। आपने मुझे आगे बढ़ते हुए देखा है, जो आज मैं बनी हूं और आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। एक साथ कई और खूबसूरत सालों के लिए चीयर्स। थैंक्यू। आई लव यू।'

Rashmika Mandanna
Image Source : DESIGNइंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना को हुए 7 साल

रश्मिका मंदाना का करियर

बता दें कि रश्मिका मंदाना ने महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 2016 में आई कन्नड़ फिल्म Kirik Party से एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद रश्मिका ने 'चमक', 'अंजनी पुत्र', 'चलो', 'गीता गोविंदम' और 'पुष्पा' जैसी कई फिल्मों में काम किया और फिर कभी रश्मिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट

रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करे तो हाल ही में वो 'एनिमल' में नजर आई हैं। रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना ने गीतांजलि की भूमिका निभाई है। एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह गीतांजलि के कैरेक्टर में जान फूंक दी। वहीं एनिमल के बाद रश्मिका मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें:

'मैं स्मिता पाटिल-शबाना आजमी जैसी नहीं', रत्ना पाठक ने अपने संघर्ष का किया खुलासा

जाह्नवी कपूर से लेकर अनन्या पांडे तक, इस साल इन हसीनाओं की मोहब्बतें ने बटोरी सुर्खियां

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन