A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धांत चतुर्वेदी का वेलेंटाइन डे से है खास जुड़ाव, बताई इसके पीछे की यह वजह

सिद्धांत चतुर्वेदी का वेलेंटाइन डे से है खास जुड़ाव, बताई इसके पीछे की यह वजह

सिद्धांत कहते हैं, यह विडंबना है कि वेलेंटाइन वीक के साथ मेरा एक विशेष संबंध है। गली बॉय वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई और गहराइयां भी उसी सप्ताह।

सिद्धांत चतुर्वेदी- India TV Hindi
Image Source : INST//SIDDHANTCHATURVEDI सिद्धांत चतुर्वेदी

सिद्धांत चतुर्वेदी ने 2019 में वेलेंटाइन डे पर फिल्म गली बॉय के साथ हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की और उनकी नई रिलीज गहराइयां भी वैलेंटाइन डे से पहले वाले सप्ताह में रिलीज हुई। अभिनेता को यह विडंबना ही लगती है कि प्यार भरे दिन के साथ उनका एक विशेष संबंध है।

'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर बच्ची के वायरल वीडियो पर भड़कीं कंगना रनौत, ''क्या बच्ची को सेक्स वर्कर की नकल करनी चाहिए?''

सिद्धांत कहते हैं, यह विडंबना है कि वेलेंटाइन वीक के साथ मेरा एक विशेष संबंध है। गली बॉय वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई और गहराइयां भी उसी सप्ताह। यह वास्तव में मेरे लिए भाग्यशाली साबित हुआ है और मैं आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बेहद आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि यह भाग्यशाली सिलसिला जारी रहेगा।

एक्टर विक्रांत मैसी ने वैलेंटाइन डे पर की गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी: रिपोर्ट्स

अपने करियर की शुरुआत में, सिद्धांत ने गली बॉय में एमसी शेर के रूप में प्रसिद्धि हासिल की और तब से अभिनेता ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता के हाथ भी एक अविश्वसनीय लाइन-अप से भरे हुए हैं। वह अगली बार भूत पुलिस, युद्ध और खो गए हम कहां में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News