Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर बच्ची के वायरल वीडियो पर भड़कीं कंगना रनौत, ''क्या बच्ची को सेक्स वर्कर की नकल करनी चाहिए?''

'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर बच्ची के वायरल वीडियो पर भड़कीं कंगना रनौत, ''क्या बच्ची को सेक्स वर्कर की नकल करनी चाहिए?''

Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Feb 14, 2022 07:08 pm IST, Updated : Feb 14, 2022 07:08 pm IST

कंगना रनौत ने एक वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें एक नाबालिग बच्ची अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के चरित्र की नकल करते हुए दिखाई दे रही है।

Kangana Ranaut furious over the viral video of the little girl on Alia bhatt Gangubai Kathiawadi - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कंगना रनौत ने बच्ची के वायरल वीडियो पर जताई आपत्ति

Highlights

  • कंगना रनौत ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की आलिया भट्ट की नकल करने वाली नाबालिग लड़की के वायरल वीडियो पर आपत्ति जताई है।
  • 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।
  • 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक वायरल वीडियो पर आपत्ति जताई है जिसमें एक नाबालिग लड़की आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के कैरेक्टर की नकल करती नजर आ रही हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक अध्याय से रूपांतरित किया गया है। यह कमाठीपुरा के रेड लाइट एरिया में एक सेक्स वर्कर से एक आधिकारिक व्यक्ति के रूप में गंगूबाई के उदय की कहानी है।

Love Hostel Trailer: विक्रांत-सान्या का देसी रोमांस है मजेदार, बॉबी की बर्बरता है रूह कंपाने वाली!

जहां हर तरफ आलिया के प्रदर्शन की सराहना हो रही है, वहीं कई प्रशंसक फिल्म के सीक्वेंस को रीक्रिएट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में एक नाबालिग लड़की फिल्म से आलिया के लुक अपनाकर उसकी नकल करती नजर आ रही हैं। उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए, कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “सरकार को उन सभी माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो एक वेश्या और दलाल की बायोपिक को बढ़ावा देने के लिए कम उम्र के बच्चों का शोषण कर रहे हैं।'' कंगना ने महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को भी पोस्ट में टैग किया है।

Badhaai Do: लेस्बियन का रोल निभाने पर बोलीं भूमि पेडनेकर, कहा- 'मेरा फोन बजना बंद नहीं हो रहा...'

एक फॉलो-अप पोस्ट में, कंगना ने लिखा, “क्या इस बच्चे को एक सेक्स वर्कर की नकल करते हुए मुंह में बीड़ी लेकर कच्चे और अश्लील संवाद करना चाहिए? उसकी बॉडी लैंग्वेज देखिए, क्या इस उम्र में बच्ची को सेक्शुलाइज करना ठीक है? सैकड़ों अन्य बच्चे हैं जिनका इसी तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।''

बच्ची के वायरल वीडियो पर भड़कीं कंगना रनौत
Image Source : INSTAGRAMबच्ची के वायरल वीडियो पर भड़कीं कंगना रनौत

बच्ची के वायरल वीडियो पर भड़कीं कंगना रनौत
Image Source : INSTAGRAMबच्ची के वायरल वीडियो पर भड़कीं कंगना रनौत

बच्ची के वायरल वीडियो पर भड़कीं कंगना रनौत
Image Source : INSTAGRAMबच्ची के वायरल वीडियो पर भड़कीं कंगना रनौत

यहां देखिए कंगना ने अपने पोस्ट में जिस वीडियो का जिक्र किया है:

PICS: अपना पहला वैलेंटाइन डे ऐसे मना रहे हैं कैटरीना-विक्की, शेयर की रोमांटिक फोटो

 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया के साथ विजय राज, शांतनु माहेश्वरी, सीमा पाहवा, इंदिरा तिवारी और वरुण कपूर सहायक भूमिकाओं में हैं। अजय देवगन, हुमा कुरैशी और इमरान हाशमी फिल्म में कैमियो करेंगे। विजय राज वेश्यालय के रखवाले के रूप में नजर आएंगे।

फिल्म काठियावाड़ की एक साधारण लड़की गंगा हरजीवनदास की कहानी बताती है, जिसे उसके प्रेमी द्वारा वेश्यावृत्ति में बेच दिया जाता है। 

संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को 72 वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था और यह 25 फरवरी को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement