1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Lock Upp VIDEO: ऐसी है कंगना रनौत की 'जेल', जहां नहीं चलने वाली किसी की हुकूमत

Lock Upp VIDEO: ऐसी है कंगना रनौत की 'जेल', जहां नहीं चलने वाली किसी की हुकूमत

 Published : Feb 11, 2022 03:50 pm IST,  Updated : Feb 11, 2022 04:35 pm IST

Lock Upp Promo VIDEO: कंगना रनौत का एक रिएलिटी शो आने वाला है। इसको लेकर कंगना कई दिनों से चर्चा में बनी हैं। अब उनके जेल का दृश्य भी सामने आ चुका है जिसमें कई सेलेब्स बंद होने वाले हैं।

Kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • धाकड़ अंदाज में नजर आईं कंगना रनौत
  • कंगना रनौत के जेल का नजारा कर देगा हैरान
  • कंगना की जेल में बंद होने वाले सेलेब्स के नाम

Lock Upp Promo VIDEO: कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत का एक दमदार रिएलिटी शो लॉक-अप आने वाला है। इस शो में कंगना का दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। कंगना के जेल में कई विवादित सेलेब्स होंगे। कंगना का पहला लुक और जेल की झलक देखने को मिल चुकी है। प्रोमो वीडियो में कंगना धाकड़ अवतार में नजर आ रही हैं।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लॉक अप शो का प्रोमो वीडियो शेयर की हैं। साथ ही लिखा है- Mera jail hai aisa, na chalegi bhaigiri na papa ka paisa! (मेरा जेल है ऐसा, नहीं चलेगी भाईगिरी ना पापा का पैसा!)

कंगना प्रोमो में कमाल की नजर आ रही हैं। अब वह अपने जेल में विवादित सेलेब्स की क्लास लेने वाली हैं। रिएलिटी शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। जहां पर कई सेलेब्स जेल में बंद होंगे। इस दौरान कंगना रनौत अपने जीवन से जुड़े कुछ विवादित बातों को भी सामने लाएंगी।

27 फरवरी को ऑल्टबाला जी और एमएक्स प्लेयर पर इस शो को लाइव किया जाएगा। जहां पर यूजर्स इस शो का आनंद ले पाएंगे। शो में 16 सेलेब्रिटीज होंगे। इन कंटेस्टेंट्स को जेल के अंदर बंद कर दिया जाएगा और रियलिटी शो में जमानत का कॉन्सेप्ट भी होगा।

Hijab Controversy: कंगना रनौत की पोस्ट पर आया शबाना आजमी का ये जवाब

 

कंगना की जेल में बंद होने वाले नामों में दिव्यांका त्रिपाठी, मानव गोहिल, हिना खान, श्वेता तिवारी, सुरभि ज्योति, उर्फी जावेद, आदित्य सिंह राजपूत, मल्लिका शेरावत, अनुष्का सेन, अवनीत कौर, चेतन भगत, हर्ष बेनीवाल, शहनाज गिल, वीर दास, पूनम पांडे और अन्य शामिल हैं।

सलमान खान के साथ काम करने का ऑफर मिलते ही राखी पर चढ़ा वर्कआउट का भूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन