1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के साथ काम करने का ऑफर मिलते ही राखी पर चढ़ा वर्कआउट का भूत

सलमान खान के साथ काम करने का ऑफर मिलते ही राखी पर चढ़ा वर्कआउट का भूत

 Published : Feb 11, 2022 12:53 pm IST,  Updated : Feb 11, 2022 12:53 pm IST

सलमान खान ने राखी सावंत को काम का ऑफर दिया है। इसके बाद देखिए राखी खुद को बदलने के लिए क्या-क्या कर रही हैं?

Rakhi Sawant- India TV Hindi
सलमान खान और राखी सावंत Image Source : INSTAGRA/RAKHI SAWANT

Highlights

  • सलमान खान ने दिया है काम का ऑफर- राखी
  • जिम जमकर पसीना बहा रही हैं राखी सावंत
  • राखी ने फिर अपने पति को लेकर कही ये बात

विवादित बयानों के कारण चर्चा में बनी रहने वाली राखी सावंत पर इन दिनों वर्कआउट करने का भूत सवार है। कहा जा रहा है कि राखी जमकर पसीना बसा रही हैं। दरअसल, सलमान खान की ओर से काम करने का ऑफर मिलने के बाद राखी के भीतर ये बदलाव देखने को मिल रहा है। सलमान के साथ काम करने को लेकर राखी ने खुद खुलासा किया। इसको लेकर वे बेहद एक्साइटेड हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी सावंत इन दिनों अधिकतर समय जिम में बिता रही हैं। वहां पर कई प्रकार के एक्सरसाइज कर रही हैं। बताया जा रहा है कि राखी को सलमान के साथ काम करने के लिए अपना वजन घटाना है। इसलिए जमकर वर्कआउट कर रही हैं।

राखी ने पैपराजी को बताया था कि सलमान खान ने उनको काम करने का ऑफर दिया है। उसके लिए मुझे स्लिम होने के लिए बोला है। हालांकि, राखी सावंत सलमान खान के साथ पर्दे पर कब नजर आएंगी। इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

जैसा आप अक्सर देखते हैं कि राखी अपने पति को लेकर चर्चा में रहती हैं। इनके पतियों को लेकर भी खूब खबरें आती हैं। अपने पति रितेश को लेकर राखी ने बयान दिया है। पहले रितेश को अपना पति बताने वाली राखी ने कहा है कि अब वे सिर्फ दोस्त हैं। बताया जा रहा है कि राखी और रितेश के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन चल रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन