A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्ट अटैक आने से पहले किस हाल में थे स्मृति मंधाना के पापा, वीडियो में दिखी झलक

हार्ट अटैक आने से पहले किस हाल में थे स्मृति मंधाना के पापा, वीडियो में दिखी झलक

स्मृति मंधाना की शादी से पहले पिता को आए हार्ट अटैक ने लोगों को हैरान कर दिया। अब इसी बीच उनके पिता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो कुछ ही घंटे पहले का था।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
Image Source : SMRITI_MANDHANA/INSTAGRAM पिता और पलाश के साथ स्मृति मंधाना।

म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी। सारे इंतजाम मुकम्मल थे, मंडप सजा हुआ था और परिवार खुशियों में डूबा हुआ था, लेकिन ठीक इसी दौरान अचानक एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे माहौल की खुशियां थाम दीं, स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को अचानक हार्ट अटैक आ गया। शादी की रस्में तुरंत रोक दी गईं, संगीत और शहनाई की धुनें पल भर में शांत हो गईं, और पूरा परिवार उन्हें अस्पताल ले जाने में जुट गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

बेहद खुश थे पिता

इस बीच, सोशल मीडिया पर श्रीनिवास मंधाना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह अपनी बेटी की शादी को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। उनकी चमकती मुस्कुराहट देखकर किसी को भी अंदाजा नहीं हो सकता कि कुछ ही घंटों बाद उनकी तबीयत इतनी बिगड़ जाएगी। हार्ट अटैक से कुछ समय पहले तक श्रीनिवास मंधाना अपनी दुल्हन बनी बेटी पर प्यार लुटा रहे थे। एक वीडियो में वे ‘कुड़माई’ गाने पर उत्साह से परफॉर्म कर रहे हैं, जो तेजी से वायरल हो गया है। एक दूसरे क्लिप में वह ‘ना रे ना रे’ पर झूमते दिखते हैं।

यहां देखें वीडियो

पापा ने किया था डांस

एक और वीडियो में वह स्मृति के साथ नाचते हुए नजर आते हैं। दोनों की मुस्कान और उत्साह देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनके जीवन में कुछ ही पलों बाद ऐसा तनाव आने वाला था। सांगली स्थित सर्वहित हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ नमन शाह ने उनकी हालत पर जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 11:30 बजे उन्हें बाईं तरफ सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण दिखाई दिए। उन्हें तुरंत सर्वहित हॉस्पिटल और मेडिकल रिसर्च सेंटर ले जाया गया।

कैसी है स्मृति के पिता की तबीयत

डॉक्टरों के मुताबिक उनके कार्डियक एंजाइम सामान्य से थोड़े अधिक पाए गए, इसलिए उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ रोहन थानेदार द्वारा की गई जांच में इकोकार्डियोग्राम में कोई नई समस्या नहीं दिखी है। डॉ शाह ने आगे बताया कि श्रीनिवास मंधाना को निरंतर ECG मॉनिटरिंग की आवश्यकता है और जरूरत पड़ने पर एंजियोग्राफी भी करनी पड़ सकती है। उनका ब्लड प्रेशर अभी थोड़ा बढ़ा हुआ है, जो शादी-ब्याह की भागदौड़ या मानसिक तनाव का परिणाम हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 'मैं अकेली लड़ूंगी...' पति पर घरेलू हिंसा के अरोप लगाने के बाद सामने छलका सेलीना जेटली का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

'पीटता है पति, बच्चों से किया दूर', सेलीना जेटली ने विदेशी पति पर लगाए घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप

Latest Bollywood News