Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पीटता है पति, बच्चों से किया दूर', सेलिना जेटली ने विदेशी पति पर लगाए घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप, की इतनी मोटी रकम की डिमांड

'पीटता है पति, बच्चों से किया दूर', सेलिना जेटली ने विदेशी पति पर लगाए घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप, की इतनी मोटी रकम की डिमांड

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Nov 25, 2025 02:09 pm IST, Updated : Nov 25, 2025 07:12 pm IST

सेलिना जेटली ने विदेशी पति पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई और गंभीर आरोप भी लगाए। पति की हरकतों से हुए नुकसान के चलते 50 करोड़ की मांग भी एक्ट्रेस ने की है।

Celina jaitley peter haug- India TV Hindi
Image Source : CELINAJAITLYOFFICIAL/INSTAGRAM पीटर हॉग और सेलीना जेटली।

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और आरोपों के चलते हुए कथित आर्थिक नुकसान की भरपाई के रूप में 50 करोड़ रुपये की मांग की है। उन्होंने घरेलू हिंसा, क्रूरता और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत केस दायर किया, जिसके बाद मुंबई की एक अदालत ने ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन और होटल मालिक हाग को नोटिस जारी किया। 2010 में शादी करने वाली जेटली ने कोर्ट में हाग को नार्सिसिस्ट बताया और 10 लाख रुपये प्रतिमाह मेंटेनेंस की मांग रखी।

एक्ट्रेस ने की ये मांग

इसके साथ ही उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि हाग को उनके मुंबई वाले घर में आने से रोका जाए और उनके तीन बच्चों विंस्टन, विराज और आर्थर की कस्टडी उन्हें दी जाए। मार्च 2012 में सेलिना और पीटर हाग पहली बार जुड़वां बेटों के माता-पिता बने थे। 2017 में उन्होंने जुड़वां बच्चों के दूसरे सेट को जन्म दिया, जिनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट की वजह से मृत्यु हो गई थी। सेलिना जेटली 'नो एंट्री', 'अपना सपना मनी मनी', 'मनी है तो हनी है', 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'थैंक यू' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पिछले साल अपनी सगाई की सालगिरह पर पति के लिए एक लंबा और भावुक पोस्ट लिखा था।

पोस्ट में लिखी थी ये बाच

उन्होंने लिखा था कि 14 साल पहले पीटर हाग सिर्फ 8 घंटे के लिए मुंबई आए थे ताकि वे उनके माता-पिता से मिल सकें। उसी शाम उन्होंने सेलिना को अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया, ठीक उसी होटल और उसी सोफे पर, जहां उनकी मां ने उन्हें बताया था कि उन्हें सही इंसान मिलेगा। उनकी मां के शब्दों में, 'गलत इंसान तुम्हें शांति से ढूंढेगा और तुम्हें टुकड़ों में तोड़ देगा, लेकिन सही इंसान तुम्हें टुकड़ों में ढूंढेगा और तुम्हें शांति की ओर ले जाएगा।'

सुनाई थी लव स्टोरी

सेलिना ने लिखा था, 'आज 14 साल बाद, उतार-चढ़ावों से गुजरने के बाद, हम उन सब यादों को साथ बैठकर देखते हैं। शादी छोटी-मोटी नोकझोंक से कहीं ऊपर होती है… शादी उन सभी चीज़ों से ऊपर होती है जो हमें इंसान बनाती हैं।' हाल ही में सेलिना अपने भाई, मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत जेटली, की मदद के लिए भी कोर्ट पहुंची थीं। उन्होंने दावा किया कि उनके भाई को UAE में गैर-कानूनी तरीके से किडनैप कर हिरासत में लिया गया है। उनके अनुसार विक्रांत 2016 से UAE में रह रहे थे और MATITI ग्रुप में काम करते थे, जो ट्रेडिंग, कंसल्टेंसी और रिस्क मैनेजमेंट सेवाओं का काम करता है।

भाई को लेकर हैं चर्चा में

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विदेश मंत्रालय सितंबर 2024 में हिरासत में लिए जाने के बाद से उनके भाई के बारे में बुनियादी जानकारी जैसे उनकी स्थिति और कानूनी स्थिति प्राप्त करने में विफल रहा है। इस पर अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सेलिना और उनके भाई के बीच संपर्क सुनिश्चित किया जाए, साथ ही उनके भाई और उनकी पत्नी के बीच भी संवाद की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

ये भी पढ़ें: न सनी-बॉबी, न भतीजे अभय, इस सुपरस्टार को अपनी बायोपिक में देखना चाहते थे धर्मेंद्र, बताई थी परफेक्ट च्वाइस

'सब मुझे छोड़कर चले गए...' धर्मेंद्र की हीरोइन का छलका दर्द, ही-मैन संग सुपरहिट थी इनकी जोड़ी

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement