1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गर्लफ्रेंड समरीन के बर्थडे पर रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, खुलम खुला लुटाया 'जान' पर प्यार, बोले- मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं

गर्लफ्रेंड समरीन के बर्थडे पर रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, खुलम खुला लुटाया 'जान' पर प्यार, बोले- मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 07, 2026 06:46 pm IST,  Updated : Sep 07, 2026 06:47 pm IST

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह इन दिनों अपने लेडी लव पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब उन्होंने गर्लफ्रेंड के बर्थडे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Arshdeep singh samreen- India TV Hindi
अर्शदीप सिंह और समरीन। Image Source : _ARSHDEEP.SINGH_/INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ खास तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में दोनों के साथ बिताए निजी पलों की कई झलकियां दिखाई दीं। छुट्टियों के दौरान खींची गई तस्वीरों से लेकर साथ बिताए कुछ सहज और खुशनुमा पलों तक, अर्शदीप ने तस्वीरों के जरिए अपने रिश्ते की झलक फैंस के साथ साझा की।

तस्वीरों के साथ लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

अर्शदीप ने तस्वीरों का एक कैरोसेल पोस्ट किया, जिसमें उनके और समरीन के साथ बिताए अलग-अलग पलों को शामिल किया गया था। उन्होंने हर तस्वीर के साथ अलग अंदाज में अपनी भावनाएं जाहिर कीं। हालांकि पोस्ट में किसी औपचारिक या लंबे संदेश के बजाय तस्वीरों को ज्यादा महत्व दिया गया। एक तस्वीर साझा करते हुए अर्शदीप ने समरीन को जन्मदिन की शुभकामना दी और उन्हें अपना खास साथी बताया। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान, मेरी क्रेजी, स्मार्ट, मेच्योर और खूबसूरच पार्टनर' इस संदेश में क्रिकेटर ने समरीन के लिए अपने लगाव के साथ-साथ उनकी समझदारी और खूबसूरती की भी तारीफ की। पोस्ट की आखिरी तस्वीर के साथ अर्शदीप ने अपने अंदाज में प्यार का इजहार किया। उन्होंने लिखा, 'आई लव यू सो मच।' उनका यह चुलबुला संदेश भी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का हिस्सा बन गया।

फैंस ने लुटाया प्यार

अर्शदीप की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने समरीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जबकि कुछ यूजर्स ने दोनों की तस्वीरों पर प्यार जताया। कपल की तस्वीरों को लेकर फैंस के बीच पहले से ही दिलचस्पी देखने को मिलती रही है और इस पोस्ट ने उसे और बढ़ा दिया। पिछले कुछ महीनों में समरीन अर्शदीप के सोशल मीडिया पोस्ट में पहले की तुलना में ज्यादा नजर आने लगी हैं। दोनों की तस्वीरों और सोशल मीडिया गतिविधियों के कारण उनके रिश्ते को लेकर फैंस की उत्सुकता भी बढ़ी है।

मैचिंग टैटू ने भी खींचा था ध्यान

अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा उस समय भी तेज हुई थी, जब दोनों के मैचिंग टैटू सामने आए थे। अर्शदीप ने अपने ऊपरी बाजू पर SK टैटू बनवाया है। खास बात यह है कि यह अक्षर समरीन की हैंडराइटिंग में लिखे गए हैं। वहीं समरीन ने AS टैटू बनवाया है, जिसे अर्शदीप की लिखावट में तैयार किया गया है। दोनों टैटू में एक छोटा लाल दिल भी शामिल है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने इन टैटू को दोनों के रिश्ते से जोड़कर देखा और इसे उनके बीच के खास जुड़ाव का संकेत बताया।

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर को सार्वजनिक तौर पर पहचान मुख्य रूप से अर्शदीप सिंह के साथ उनके रिश्ते के कारण मिली है। पिछले कुछ समय में वह क्रिकेटर की सोशल मीडिया पोस्ट में कई बार नजर आई हैं। हालांकि अर्शदीप की तरह वह क्रिकेट या मनोरंजन जगत का कोई बड़ा सार्वजनिक चेहरा नहीं हैं। दोनों धीरे-धीरे अपने रिश्ते से जुड़े पलों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहे हैं। यही वजह है कि अर्शदीप के फैंस अब समरीन से जुड़ी पोस्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। उनके साथ की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाती हैं।

सोशल मीडिया पर बढ़ी रिश्ते की झलक

अर्शदीप और समरीन की तस्वीरों में किसी बड़े सार्वजनिक ऐलान के बजाय निजी पलों की झलक ज्यादा दिखाई देती है। कभी दोनों छुट्टियों के दौरान साथ नजर आते हैं तो कभी साधारण पलों को तस्वीरों में कैद करते हैं। इस तरह उनकी सोशल मीडिया मौजूदगी धीरे-धीरे उनके रिश्ते को प्रशंसकों के सामने अधिक स्पष्ट करती जा रही है। समरीन के जन्मदिन पर अर्शदीप की नई पोस्ट भी इसी सिलसिले का हिस्सा रही। उन्होंने किसी औपचारिक शुभकामना संदेश के बजाय तस्वीरों और छोटे-छोटे कैप्शन के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

ये भी पढ़ें: सिंगर निसार वायनाड का निधन, 44 की उम्र में दुबई में गई जान, सामने आई मौत की गंभीर वजह, उदित नारायण से मिलती थी आवाज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन