1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 186 यात्रियों की सांसें अटकीं! मलेशिया एयरलाइंस के विमान में इंजन नंबर-2 खराब, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

186 यात्रियों की सांसें अटकीं! मलेशिया एयरलाइंस के विमान में इंजन नंबर-2 खराब, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 07, 2026 07:36 pm IST,  Updated : Sep 08, 2026 12:06 am IST

186 यात्रियों को ले जा रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट को इंजन में तकनीकी खराबी के कारण चेन्नई डायवर्ट कर दिया गया और एयरपोर्ट पर पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी गई। यह फ्लाइट कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही थी।

मलेशिया एयरलाइंस की...- India TV Hindi
मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट को चेन्नई एयरपोर्ट पर उतारा गया (फाइल फोटो) Image Source : PTI

कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलेशिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट को इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के बाद सोमवार को चेन्नई की ओर मोड़ दिया गया और एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH 156 में 186 लोग सवार थे और विमान सुरक्षित रूप से चेन्नई एयरपोर्ट पर उतर गया। उन्होंने बताया कि विमान के उतरने से पहले हवाई अड्डे पर जरूरी इंतजाम किए गए थे।

इंजन नंबर 2 में आई थी खराबी

अधिकारी ने बताया कि ''इंजन नंबर दो से संबंधित'' एक तकनीकी दिक्कत सामने आई थी। विमानन कंपनी और संबंधित तकनीकी दल तकनीकी समस्या की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य है। अधिकारियों ने बताया कि विमान को 'टो' वाहन की मदद से पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर ठहरने की व्यवस्था की गई है।

एयरपोर्ट पर अलर्ट, सभी यात्री सुरक्षित

इमरजेंसी स्थिति की सूचना मिलते ही चेन्नई एयरपोर्ट पर तुरंत फायर टेंडर, एम्बुलेंस और CISF के जवानों को अलर्ट पर रख दिया गया। विमान ने रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की, जिसके बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इंजन में खराबी का सटीक कारण क्या था और फ्लाइट आगे जेद्दा के लिए रवाना होगी या नहीं।

वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में कोलकाता मेट्रो के एक कोच में धुआं उठने का मामला सामने आया था। घटना के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया और धुएं पर काबू पा लिया गया। वहीं दूसरी तरफ एयरपोर्ट पर एक विमान में बम की धमकी वाला नोट भी मिला। 

(इनपुट- PTI)

यह भी पढ़ें-

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट, Air India ने नौकरी से निकाला; 300 फीट नीचे आई थी फुकेट-दिल्ली फ्लाइट

श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान ने पोल को सामने से ठोका, नवी मुंबई से पहुंची थी इंडिगो की फ्लाइट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।