1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल के घर की सबसे खास चीज, गायत्री मंत्र संग लिखा कलमा, खूबसूरत पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल के घर की सबसे खास चीज, गायत्री मंत्र संग लिखा कलमा, खूबसूरत पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने घर की सबसे खास चीज की झलक अपने फैंस संग साझा की है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। ये एक पेंटिंग है, जिसमें गायत्री मंत्र और कलमा दोनों की झलक देखने को मिलती है।

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ASLISONA सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के घर की खास पेंटिंग।

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 में जहीर इकबाल से शादी की थी। हाल ही में दोनों की शादी को 2 साल पूरे हुए हैं। जहीर और सोनाक्षी अलग-अलग धर्मों से हैं, जिसके चलते इनकी शादी को लेकर काफी बवाल भी हुआ था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को खूब निशाने पर लिया गया, लेकिन तमाम निगेटिविटी को परे रखते हुए सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से शादी की  और अब दोनों साथ में बेहद खुश हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपनी शादी के बाद मिले सबसे खास तोहफे की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें उन्होंने उस आर्टवर्क की झलक दिखाई है, जिसमें 'गायत्री मंत्र और कलमा' साथ-साथ लिखे हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपनी शादी के दौरान के सबसे खास पल से जुड़ा किस्सा भी साझा किया।

सोनाक्षी-जहीर की शादी और मंत्र-अजान की आवाज

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक पेंटिंग की तस्वीर शेयर की, जिसमें गायत्री मंत्र और कलमा साथ-साथ लिखे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा मैसेज भी लिखा है। अपने पोस्ट में सोनाक्षी ने लिखा 'जब हमारी शादी हो रही थी तब एक तरफ पंडित जी गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे और दूसरी तरफ अजान की आवाज हमारे घर तक पहुंची। इन दोनों प्रार्थनाओं की शक्ति ने एक साथ हमारे घर को आज इतना खुशहाल बनाया है!'

ऑस्ट्रेलिया की छुट्टी के दौरान मिला खास तोहफा

वहीं शादी के बाद मिले सबसे खास तोहफे का किस्सा साझा करते हुए सोनाक्षी ने लिखा- 'एक दिन जब हम ऑस्ट्रेलिया वेकेशन पर थे तो मुझे अचानक से शुभिका शर्मा का कॉल आया, उन्होंने हमसे कहा कि वह हमारी शादी के लिए हमें एक पेंटिंग गिफ़्ट करना चाहती हैं। मगर जब शुभिका ने हमें ये बताया कि वह हमें असल में क्या गिफ्ट देना चाहती हैं, तब ऐसा लगा जैसे उन्हें यह आइडिया हमारे दिलों से ही मिला हो। उन्होंने कहा कि वह हमें एक पेंटिंग गिफ्ट करना चाहती हैं, जो ये बताती है कि हम दोनों की सोच कैसे मिली और ये सोच प्यार और पॉजिटिविटी के तालमेल में कैसे बदल गई, ये भी बताती है।'

हमारी सोच और भावनाओं को कैनवस पर उतारा- सोनाक्षी

सोनाक्षी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'इसके बाद शुभिका ने हमें उस आर्टिस्ट से मिलवाया। बेहद टैलेंटेड आदिल अबेदी- जो हमारे घर आए, उन्होंने हमारी सोच और भावनाओं को समझा और फिर उसी सोच और भावना को कैनवस पर बहुत ही खूबसूरती के साथ उतारा। इसे आप दैवीय चमत्कार ही कह सकते हैं कि उन्होंने मुझसे तब संपर्क किया जब हम LA में थे। आदिल को तब पता भी नहीं था कि हम वहां हैं। इसी दौरान आदिल ने हमें बताया कि यह तैयार है। तो यह खूबसूरत आर्टवर्क, जिसमें गायत्री मंत्र और कलमा का संगम है। जब से हम इसे हमारे साथ लाए हैं, इसने हमारे घर में अपनी जगह बना ली है। मुझे यकीन है कि यह हमारे लिए और भी खुशियां, प्यार और शांति लाएगा...  अब यह जगह बहुत पूरी और आशीर्वाद से भरी हुई लगती है।'

सोनाक्षी और जहीर की शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की बात करें तो दोनों 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन आखिरी वक्त तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से दूर रखा। सोनाक्षी हिंदू और जहीर मुस्लिम परिवार से हैं, जिसके चलते इस शादी को लेकर दोनों को काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन, दोनों ने तमाम निगेटिविटी से खुद को दूर रखते हुए अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की और अब एक हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने थाईलैंड में मनाई शादी की दूसरी सालगिरह, एक-दूसरे की आंखों में डूबे दिखे कपल
2 घंटे तीन मिनट की मर्डर मिस्ट्री, पल-पल गहराता राज, OTT पर आते जमाया कब्जा, करने लगी ट्रेंड

Latest Bollywood News