सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह थाईलैंड के फुकेत में बीच पर मनाई। सोशल मीडिया पर कपल ने अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की है। बी-टाउन के इस लोकप्रिय कपल ने 'अमोरा बीच रिजॉर्ट फुकेत' से कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें समुद्र किनारे उनके खास सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली। इन तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। समुद्र किनारे सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देखते हुए सुकून के पल बिताते नजर आ रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की रोमांटिक तस्वीरें
एक तस्वीर में जहीर रेत पर घुटनों के बल बैठकर सोनाक्षी का हाथ थामे नजर आए। इन रोमांटिक तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सफेद शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स पहने सोनाक्षी उन्हें देखते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में यह कपल समुद्र के किनारे एक-दूसरे को गले लगाए दिख रहे हैं, जबकि पीछे लहरें उठ रही हैं। दोनों अपनी शादी की दूसरी सालगिरह का मजा लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही है।
सोनाक्षी और जहीर की दूसरी सालगिरह की तस्वीरें
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर रिजॉर्ट की खुली जगह में खास डिनर का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। हल्की रोशनी, फूलों और लहराते पर्दों से सजे व्हाइट कैनोपी में सोनाक्षी और जहीर को अपना डिनर एंजॉय करते देख सकते हैं। हरियाली, समुद्र और शाम के रंग-बिरंगे आसमान के बैकग्राउंड ने कपल की इस खास शाम के लिए एक बेहद खूबसूरत माहौल बना दिया। सोनाक्षी ने उस सजे हुए कैनोपी के पास जहीर के साथ डांस करते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, 'आसमान ने भी हमारे साथ हमारी दूसरी एनिवर्सरी का जश्न मनाया।'
शादी से पहले प्राइवेट रखा रिश्ता
सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून 2024 को मुंबई में एक्ट्रेस के घर पर करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक प्राइवेट सिविल सेरेमनी में शादी की। बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक रिसेप्शन भी रखा। शादी करने से पहले यह कपल लगभग सात साल तक साथ रहा था।
ये भी पढे़ं- प्राइम वीडियो पर महा फ्लॉप 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का धमाका, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड, ओटीटी पर आते ही छाई फिल्म