1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काफ्तान लिबास में बेहद खूबसूरत दिखीं सोनम कपूर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं फोटोज

काफ्तान लिबास में बेहद खूबसूरत दिखीं सोनम कपूर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं फोटोज

तस्वीरों में सोनम काले रंग की कढ़ाई वाला कफ्तान पहने अलग अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

sonam kapoor- India TV Hindi
Image Source : INST/SONAM KAPOOR sonam kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर स्टाइलिश अंदाज में अपने बेबी बंप की एक झलक शेयर की है। अभिनेत्री ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। 

तस्वीरों में सोनम काले रंग की कढ़ाई वाला कफ्तान पहने अलग अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में मां सुनीता कपूर, पति आनंद आहूजा, और बहन रिया कपूर को टैग किया।

उन्होंने कैप्शन दिया, "काफ्तान लाइफ विद माई बेबी (बेबी इमोजी)।"

अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'थार' के ट्रेलर में दिखी बाप-बेटे के बीच खूनी जंग, देखें

पिछले महीने सोनम और उनके पति आनंद ने माता पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। उन्होंने दुलकर सलमान के साथ अभिनय किया था। वहीं अभिनेत्री ने अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की 'एके बनाम एके' में एक कैमियो किया था।

अब घर पर बैठकर देख सकेंगे 'द कश्मीर फाइल्स', जानें किस प्लैटफॉर्म पर हो रही है रिलीज

सोनम और आनंद 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।

Latest Bollywood News