1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वरा भास्कर का खुलासा, शादी से पहले ही बनना चाहती थीं मां, अनजान डोनर के साथ IVF के जरिए दो बार की कोशिश

स्वरा भास्कर का खुलासा, शादी से पहले ही बनना चाहती थीं मां, अनजान डोनर के साथ IVF के जरिए दो बार की कोशिश

स्वरा भास्कर इन दिनों रियेलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। शो में स्वरा खुलकर बात करती नजर आ रही हैं और यहीं उन्होंने खुलासा किया कि वह शादी के पहले ही मां बनना चाहती थीं और आईवीएफ के जरिए उन्होंने मां बनने की कोशिश की।

swara bhasker- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@REALLYSWARA बेटी के साथ स्वरा भास्कर और फहद अहमद।

स्वरा भास्कर इन दिनों रियेलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं और इस शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। स्वरा भास्कर ने शो में 'मोटी' लिखा ब्लाउज पहनकर शो में एंट्री ली, जिसे देखकर सहवाग भी चौंक गए। उन्होंने इसकी वजह भी पूछी, जिसके जवाब में स्वरा ने बताया कि उन्हें ट्रोल्स यही कहकर बुलाते हैं, इसलिए अब उन्होंने इस शब्द को अपना लिया है। 'राइज एंड फॉल 2' को शुरू हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं और विवादों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच शो में स्वरा भास्कर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह शादी से पहले ही मां बनने की इच्छा रखती थीं और इसके लिए उन्होंने दो बार कोशिश भी की थी।

शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने बताया कि एक समय पर उन्होंने मान लिया था कि वह शादी नहीं करेंगे, लेकिन एक बात उन्होंने हमेशा से तय कर रखी थी। वह जानती थीं कि वह मां बनना चाहती हैं। तो उन्होंने शादी के लिए इंतजार करने से बेहतर अपनी शर्तों पर मां बनने के अनुभव को समझने का फैसला किया। स्वरा ने बताया कि उन्होंने एक अज्ञात डोनर के जरिए दो बार आईवीएफ से मां बनने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

स्वरा का खुलासा

स्वरा भास्कर ने 'राइज एंड फॉल' सीजन 2' में स्वरा ने अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता से आईवीएफ से मां बनने की संभावना पर बात की थी और उनके माता-पिता इसके लिए तैयार भी थे। स्वरा कहती हैं- 'मैं आईवीएफ के लिए तैयार थी। मैंने अपने माता-पिता को भी इसके लिए तैयार कर लिया था। मुझे लगा- मेरी शादी तो होने से रही, मैं आईवीएफ से बच्चा करूंगी। पहले तो वह इसके बारे में सुनकर चौंक गए और फिर मेरे बेचारे पेरेंट्स यार, बड़े स्वीट लोग हैं। उन्होंने कहा- ठीक है। लेकिन, उन्होंने मुझसे बात की और कहा- सुनो ये इस देश में बेहद चैलेंजिंग होगा, लेकिन अगर तुम ये चाहती हो तो ठीक है।'

शादी से पहले दो बार की मां बनने की कोशिश

स्वरा भास्कर ने बताया कि फहद अहमद से शादी से पहले उन्होंने दो बार आईवीएफ के जरिए मां बनने की कोशिश की थी। स्वरा ने कहा- 'मैंने दो बार आईवीएफ के जरिए मां बनने की कोशिश की थी और वो भी अज्ञात डोनर के साथ, लेकिन नहीं हुआ।' फहद और स्वरा की बात करें तो दोनों पहली बार जनवरी 2020 में एक प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली में मिले थे। स्वरा कहती हैं- 'हम तुरंत ही एक-दूसरे के करीब आ गए... यह सब बहुत जबरदस्त था। हमने कोर्ट में शादी की। मतलब, हमें एक साथ 2-3 अच्छी खबरें मिल गईं।'

ये भी पढ़ेंः 'ये है गठबंधन', बस इतना कहते ही शहजाद पूनावाला पर हुआ अटैक, फाड़े कपड़े, बचाव में आगे आईं स्वरा भास्कर

Latest Bollywood News