Published : Feb 24, 2023 01:00 pm IST,
Updated : Feb 24, 2023 01:33 pm IST
Lathi Charged in dance show: मशहूर मराठी लावणी डांसर गौतमी पाटिल के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को करना लाठी चार्ज पड़ा।
Image Source : INSTAGRAMGautami Patil
Lathi Charged in dance show: महाराष्ट्र के शिर्डी के राहाता इलाके में आयोजित कार्यक्रम में जबरदस्त बवाल होने की खबर सामने आई है। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया और मामला बिगड़ता ही चला गया। जिसके बाद हुल्लड़बाजी कर रहे लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस को यहां लाठीचार्ज पर मजबूर होना पड़ा।
पैसे उड़ाने से हुई शुरुआत
यह बवाल तब शुरु हुआ जब कार्यक्रम शुरू होते ही कई दर्शकों ने पैसे उड़ाना शुरु कर दिए। वीडियो में हम देख सकते हैं किस तरह से दर्शक शो के बीच डांसर को डिस्टर्ब कर रहे हैं और हर पल मामला बिगड़ता ही नजर आ रहा है। जब बात हाथ से निकलती दिखी तो डांसर गौतमी पाटिल ने डांस करना बंद कर दिया।
पुलिस सुरक्षा में डांसर निकल पाईं बाहर
गौतमी को कार्यकर्म बीच में छोड़कर जाना पड़ा, लोग स्टेज पर आकर बदतमीजी की कोशिश करने लगे। दर्शकों के हंगामे को देखते हुए पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच गौतमी पाटिल को निकाला बाहर, हजारों की भिड़ हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया।
लावणी महाराष्ट्र राज्य की लोक नाट्य-शैली तमाशा का अभिन्न अंग है। आज इसे महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध लोक नृत्य शैली के रूप में जाना जाता है। लावणी नृत्य की विषय-वस्तु कहीं से भी ली जा सकती है। संगीत, कविता, नृत्य और नाट्य सभी मिलकर लावणी बनाते हैं। माना जाता है कि इस नृत्य कला का आरंभ मंदिरों से हुआ है, जहां देवताओं को प्रसन्न करने के लिए नृत्य और संगीत का आयोजन किया जाता था।