1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया के स्पेशल डे पर मिकी कॉन्ट्रैक्टर करेंगे एक्ट्रेस का मेकअप, पहले इन बॉलीवुड हस्तियों को कर चुके हैं तैयार

आलिया के स्पेशल डे पर मिकी कॉन्ट्रैक्टर करेंगे एक्ट्रेस का मेकअप, पहले इन बॉलीवुड हस्तियों को कर चुके हैं तैयार

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शादी के लिए रणबीर और आलिया के मेकअप और हेयरस्टाइल का काम कॉन्ट्रैक्टर करेंगे।

alia bhatt- India TV Hindi
Image Source : TWITTER @MYLIFEALIABHATT alia bhatt

बॉलीवुड की हिट जोड़ी रणबीर और आलिया, जिन्हें प्यार से 'रालिया' कहा जाता है कल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अभी तक नीतू कपूर, रणबीर- आलिया की शादी के लिए इनकार करती दिख रही थीं, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि कल दोनों की शादी है। उन्होंने बताया कि कल दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शादी का आयोजन वास्तु में किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ रिद्धिमा कपूर भी थी और उन्होंने भाभी आलिया कि तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि आलिया बहुत क्यूट और प्यारी है। 

मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर अभिनेत्री आलिया भट्ट को उनके बड़े दिन के लिए तैयार करेंगे। 

Alia-Ranbir Mehndi: रणबीर-आलिया की मेहंदी में पहुंचे अयान मुखर्जी, करिश्मा-करीना समेत ये सेलेब्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक मिकी कॉन्ट्रैक्टर आलिया को शादी के दिन तैयार करेंगे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शादी के लिए रणबीर और आलिया के मेकअप और हेयरस्टाइल का काम कॉन्ट्रैक्टर करेंगे।

आलिया के मेहंदी समारोह के बाद, उनके परिवार के सदस्य- पिता महेश भट्ट, बहन पूजा भट्ट और भाई राहुल भट्ट को बाहर जाते देखा गया।

रणबीर ने 'जूता चुराई' के लिए फिक्स किया 1 लाख का बजट, आलिया को शादी में देंगे करोड़ों का ये गिफ्ट

काजोल, शिल्पा शेट्टी, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा जोनास जैसे बॉलीवुड के कई लोगों के साथ कॉन्ट्रैक्टर ने काम किया है। बुधवार को, रणबीर और आलिया को महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करीना कपूर खान, अयान मुखर्जी, करिश्मा कपूर, आधार जैन, करण जौहर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी जैसे नामों सहित अपने प्रियजनों के साथ मेहंदी समारोह मनाते देखा गया।

आपको बता दें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। कल दोनों वास्तु में शादी करेंगे। कल सुबह 9 बजे से हल्दी का फंक्शन शुरू होगा। वहीं उसके बाद चूड़ा सेरेमनी आयोजित की जाएगी।

Latest Bollywood News