1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alia-Ranbir Mehndi: रणबीर-आलिया की मेहंदी में पहुंचे अयान मुखर्जी, करिश्मा-करीना समेत ये सेलेब्स

Alia-Ranbir Mehndi: रणबीर-आलिया की मेहंदी में पहुंचे अयान मुखर्जी, करिश्मा-करीना समेत ये सेलेब्स

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Apr 13, 2022 02:28 pm IST,  Updated : Apr 13, 2022 03:45 pm IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी का कार्यक्रम शुरू हो चुका है।

Alia-Ranbir Mehndi- India TV Hindi
Alia-Ranbir Mehndi Image Source : YOGEN SHAH

Highlights

  • रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं
  • आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी आज है
  • मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने के लिए करीना, करिश्मा पहुंच चुकी हैं

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी की रस्म शुरू हो चुकी है। जिसके लिए मेहमान पहुंच चुके हैं। नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, करिश्मा कपूर, अयान मुखर्जी, रीमा जैन समेत कई सितारे और रिश्तेदार रणबीर के घर मेहंदी का फंक्शन अटेंड करने पहुंचे।

सुबह 11 बजे गणेश पूजा हुई जिसमें रणबीर और आलिया के साथ दोनों का परिवार मौजूद था। रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा उनके पति और बच्चे भी इस फंक्शन में शामिल हुए। रणबीर की बुआ रीमा जैन भी मौजूद थीं। अब महेश भट्ट और पूजा भट्ट मेहंदी की रस्म पूरी कर रणबीर के घर से निकल चुके हैं।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt wedding
Image Source : YOGEN SHAHमहेश भट्ट और पूजा भट्ट मेहंदी की रस्म पूरी कर रणबीर के घर से निकले

अभी मेहंदी के लिए गेस्ट रणबीर के घर पहुंच चुके हैं। तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, यहां देखिए-

Alia-Ranbir Mehndi
Image Source : YOGEN SHAHAlia-Ranbir Mehndi

Alia-Ranbir Mehndi
Image Source : YOGEN SHAHAlia-Ranbir Mehndi

Alia-Ranbir Mehndi
Image Source : YOGEN SHAHAlia-Ranbir Mehndi

Alia-Ranbir Mehndi
Image Source : YOGEN SHAHAlia-Ranbir Mehndi

Alia-Ranbir Mehndi
Image Source : YOGEN SHAHAlia-Ranbir Mehndi

Alia-Ranbir Mehndi
Image Source : YOGEN SHAHAlia-Ranbir Mehndi

इस बीच रणबीर और आलिया के घर की सिक्योरिटी भी टाइट कर दी गई है। बुधवार को रणबीर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी है। कपल का ये पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन होने वाला है। इसी वजह से अभिनेता के आवास पर, कड़ी सुरक्षा की गई है। मेहमानों के आने से पहले पापराज़ी के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है, जिससे वे परिसर के अंदर ना घुसे।

ऋषि कपूर ने की थी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ग्रैंड वेडिंग की प्लानिंग, सुभाष घई ने किया खुलासा

इतना ही नहीं बुधवार की सुबह, शादी के कर्मचारी भी अभिनेता के आवास पर पहुंचे। सभी कर्मचारियों से फोन लेकर उनके बैक और फ्रंट कैमरों को गुलाबी रंग के टेप से सील कर दिया गया। 

Alia-Ranbir की शादी में होंगे 28 मेहमान और 200 बाउंसर, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में सुरक्षा व्यवस्था की योजना एक महीने से अधिक समय से चल रही है। राज़ी अभिनेत्री के भाई राहुल भट्ट ने आजतक को बताया, “यूसुफ भाई ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की सुरक्षा संभाल ली है। उनके पास मुंबई का सबसे अच्छा सुरक्षा बल है - 9/11 एजेंसी। इसके लिए उन्हें काम पर रखा गया है। इस एजेंसी से करीब 200 बाउंसर मंगवाए गए हैं। मेरी टीम के 10 लड़कों को भी भेजा जाएगा।''

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को शादी से पहले मिली संजय दत्त से सलाह, 'जल्दी से बच्चे करो, खुश रहो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन