1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alia-Ranbir की शादी में होंगे 28 मेहमान और 200 बाउंसर, ड्रोन से रखी जाएगी नजर, भाई राहुल भट्ट ने शेयर की डिटेल्स

Alia-Ranbir की शादी में होंगे 28 मेहमान और 200 बाउंसर, ड्रोन से रखी जाएगी नजर, भाई राहुल भट्ट ने शेयर की डिटेल्स

 Published : Apr 12, 2022 07:33 am IST,  Updated : Apr 12, 2022 10:23 am IST

राहुल ने बताया है कि शादी में कुल 28 मेहमान ही आएंगे, जिसमें ज्यादातर परिवार के सदस्य और उनके खास दोस्त होंगे।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Image Source : INSTAGRAM/ RANBIRKAPOOR143_

Highlights

  • कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
  • आलिया के भाई ने बताया कि शादी मुंबई के चेंहूर में स्थित आरके स्टूडियो में होगी।

इन दिनों लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा जोरों पर है। फैंस भी बड़े बेसब्री से कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दोनों की ओर से शादी की तारीखों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जिसकी तैयारी मुंबई के बांद्रा में उनके वास्तु घर पर जोरों से चल रही है। 

मेहमानों की लिस्ट, आउटफिट से लेकर मेन्यू तक लोग इस मोस्ट अवेटेड शादी की डिटेल जानने के लिए बेताब हैं। हाल ही में आलिया के भाई राहुल भट्ट ने शादी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। राहुल ने बताया है कि शादी में कुल 28 मेहमान ही आएंगे, जिसमें ज्यादातर परिवार के सदस्य और उनके खास दोस्त होंगे। इसके साथ ही आलिया के भाई ने यह भी बताया कि शादी मुंबई के चेंहूर में स्थित आरके स्टूडियो में होगी। 

Ranbir-Alia Wedding: शानदार रोशनी से जगमगाया R K Studio, शुरू हुईं शादी की तैयारियां!

सिक्योरिटी के तौर पर होंगे बाउंसर्स 

इंडिया टुडे से बात करते हुए राहुल भट्ट ने बताया कि, 'यूसुफ भाई ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की सुरक्षा संभाली है। उनके पास मुंबई की सबसे अच्छी सुरक्षा बल - 9/11 एजेंसी है। उन्हें उसी के लिए काम पर रखा गया है। इस एजेंसी से लगभग 200 बाउंसर बुलाए गए हैं। 10 लड़के मेरी टीम से भी भेजा जाएगा।'

आलिया-रणबीर की शादी से पहले रिलीज हुआ ब्रह्मास्त्र का 'लव पोस्टर', दिखी लव बर्ड्स की खूबसूरत केमिस्ट्री

चेंहूर और आरके स्टूडियो दोनों पर गार्ड तैनात किए जाएंगे। राहुल ने यह भी बताया कि सिक्योरिटी के लिए ड्रोन का भी इंतजाम किया गया है। इसके अलावा हर मेहमान के साथ रोइंग पेट्रोल ऑफिसर्स रखे जाएंगे। सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्लानिंग की गई है। उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं भी सुरक्षा देखूंगा और भाई का फर्ज निभाऊंगा।' 

बता दें कि आलिया भट्ट के चाचा ने पहले पुष्टि की थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी कर रहे हैं जोकि चार दिनों तक चलेगी। आलिया के चाचा ने यह भी पुष्टि की कि शादी समारोह चेंहूर में स्थित आरके स्टूडियो में होगी, जहां रणबीर के माता-पिता नीतू कपूर और ऋषि कपूर शादी के बंधन में बंधे थे।

क्या आलिया भट्ट ने कर दिया रणबीर कपूर संग शादी की डेट को कंफर्म? देखें पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन