1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आलिया भट्ट ने कर दिया रणबीर कपूर संग शादी की डेट को कंफर्म? देखें पोस्ट

क्या आलिया भट्ट ने कर दिया रणबीर कपूर संग शादी की डेट को कंफर्म? देखें पोस्ट

 Published : Apr 11, 2022 11:36 am IST,  Updated : Apr 11, 2022 11:36 am IST

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर 'बेयूनिक' के नाम से जानें जाने वाले डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निक लोटिया ने आलिया-रणबीर की शादी को लेकर वीडियो पोस्ट किया था।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस हफ्ते शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं या नहीं, यह जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में आरके स्टूडियो को सजाए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जाहिर तौर पर तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, आलिया और रणबीर की ओर से इसकी पुष्टि होनी बाकी है। लव बर्ड्स ने अपने स्पेशल डे को सीक्रेट रखा है। अब सोशल मीडिया पर चल रही इस चर्चा पर आलिया की तरफ से रिएक्शन आया है। 

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर 'बेयूनिक' के नाम से जानें जाने वाले डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निक लोटिया ने आलिया-रणबीर की शादी को लेकर एक फनी वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में, निक को सड़क पर नंगे पांव दौड़ते हुए देखा जा सकता है। वह जिस कार के पीछे दौड़ रहे हैं उसपर 'आलिया वेड्स रणबीर' लिखा हुआ है। वीडियो में आलिया के साथ निक की तस्वीर भी दिखाई दे रही है जो आलिया और रणबीर की तस्वीर में बदल जाती है।

Photos : दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है रणबीर कपूर का RK हाउस, आलिया से जल्द लेंगे सात फेरे

इस वायरल वीडियो ने आलिया का ध्यान खींचा। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, आलिया ने कमेंट में लिखा, "डेड।" उन्होंने अपनी कमेंट में एक हंसते हुए इमोजी के साथ एक स्माइली भी ऐड किया है। 

आलिया भट्ट ने किया कंफर्म
Image Source : INSTAGRAM आलिया भट्ट ने किया कंफर्म

खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर इस हफ्ते शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी शादी 14 अप्रैल को होने वाली है और फिर 17 अप्रैल को वे बी-टाउन के दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन भी होस्ट करने वाले हैं।

हाल ही में जब रणबीर की मां नीतू कपूर से 'डांस दीवाने जूनियर्स' के लॉन्च पर आलिया और रणबीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रणबीर और आलिया भट्ट के रिश्ते के बारे में पता चलने पर उनका क्या रिएक्शन था।

इस बारे में बताते हुए नीतू कपूर ने बिना शादी की डीटेलिंग दिए कहा, "मैं बस उस पल का इंतजार कर रही हूं जब वे दोनों शादी कर लेंगे। आलिया वास्तव में बहुत अच्छी है और मैं हमेशा उसकी तारीफ करती हूं। वह एक प्यारी इंसान है। मेरी इच्छा है कि यहां से पैक अप के बाद, मैं घर लौट आऊं और वे दोनों शादी के बंधन में बंधे।" 

आलिया-रणबीर की शादी से पहले रिलीज हुआ ब्रह्मास्त्र का 'लव पोस्टर', दिखी लव बर्ड्स की खूबसूरत केमिस्ट्री

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन