1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपूर खानदान की प्रथा को आगे बढ़ाएंगे रणबीर और आलिया, शादी के बाद गुरुद्वारे में कराएंगे लंगर

कपूर खानदान की प्रथा को आगे बढ़ाएंगे रणबीर और आलिया, शादी के बाद गुरुद्वारे में कराएंगे लंगर

 Published : Apr 08, 2022 11:42 am IST,  Updated : Apr 08, 2022 11:43 am IST

पंजाबी रस्मों के मुताबिक शादी के बाद लंगर का आयोजन करना होता है। इसी रस्म के चलते रणबीर-आलिया भी शादी के बाद मुंबई में जुहू और बांद्रा के बीच स्थित गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन करेंगे।

alia and ranbir- India TV Hindi
alia and ranbir Image Source : TWITTER/@GOLDEN59101214

Highlights

  • दोनों मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित आर के बंगलों में शादी करने वाले हैं
  • खास बात ये है कि यहीं पर नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी हुई थी

इन दिनों बी टाउन की फेवरेट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी चर्चा में बनी हुई है। आए दिन दोनों की शादी के नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं।  बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, 13 से 15 अप्रैल के बीच शादी करेंगे। 13 को दोनों की मेहंदी सेरेमनी,14 अप्रैल को हल्दी और 15 अप्रैल को शादी की बाते सामने आ रही हैं। 

'द कपिल शर्मा शो' होगा ऑफ एयर! लंबे समय बाद ये कॉमेडी शो छोटे पर्दे पर करेगा वापसी

इसके साथ ही दोनों मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित आर के बंगलों में शादी करने वाले हैं। खास बात ये है कि यहीं पर नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी हुई थी।  अब खबर आ रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद मुंबई के गुरुद्वारे में लंगर देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक नीतू और ऋषि ने शादी के बाद मुंबई के एक गुरुद्वारे में लंगर करवाया था। वैसे ही रणबीर और आलिया भी शादी के बाद लंगर करवाएंगे।

एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने सिंगिंग में आजमाया हाथ, हीरोपंती-2 के गाने 'मिस हैरान' को दी अपनी आवाज

पंजाबी रस्मों के मुताबिक शादी के बाद लंगर का आयोजन करना होता है। इसी रस्म के चलते रणबीर-आलिया भी शादी के बाद मुंबई में जुहू और बांद्रा के बीच स्थित गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, रणबीर-आलिया ने अपनी शादी की टीम को 'नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट' पर साइन करने के लिए कहा है। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट की इस ग्रैंड वेडिंग में दोनों की फैमिली, फ्रेंड्स और कई सेलेब्स भी शामिल होंगे। शादी में शामिल होने वाले कुछ गेस्ट के नाम सामने आए हैं, जिनमें डायरेक्टर अयान मुखर्जी, करन जौहर, आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल-कटरीना कैफ, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, वरुण धवन, रोहित धवन, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अनुष्का रंजन का नाम शामिल है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन