1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ranbir-Alia Wedding: शादी के बाद आलिया भट्ट नाम बदलकर कर लेंगी आलिया कपूर? जानिए क्या चाहते हैं रणबीर

Ranbir-Alia Wedding: शादी के बाद आलिया भट्ट नाम बदलकर कर लेंगी आलिया कपूर? जानिए क्या चाहते हैं रणबीर

 Published : Apr 08, 2022 03:43 pm IST,  Updated : Apr 08, 2022 06:29 pm IST

क्या आलिया भट्ट शादी के बाद अपना सरनेम बदलकर आलिया कपूर कर लेंगी? जानिए रणबीर कपूर क्या चाहते हैं?

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding:- India TV Hindi
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding Image Source : INSTAGRAM- ALIA BHATT

Highlights

  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू होगा
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' शादी के बाद सितंबर में रिलीज होगी
  • 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करीब आए थे

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा जोरों पर हैं। खबर है कि 15 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 7 फेरे लेंगे। इस बीच चर्चा होने लगी कि क्या आलिया भट्ट शादी के बाद अपना सरनेम बदलकर आलिया कपूर कर लेंगी। रणबीर कपूर क्या चाहते हैं। ये सारी जानकारी हम आपको देंगे।

क्या शादी के बाद सरनेम बदल लेंगी आलिया भट्ट?

शादी के बाद लड़की की जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं, उसका घर बदल जाता है, नए रिश्ते जुड़ते हैं और सरनेम भी बदल जाता है। कई सारी एक्ट्रेस शादी के बाद जहां सरनेम बदलती हैं वहीं कई सारी एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैं जिन्होंने शादी के बाद भी अपना सरनेम नहीं बदला है। जहां करीना कपूर शादी के बाद करीना कपूर खान हो गई हैं, सोनम हो गई हैं सोनम कपूर आहूजा और प्रियंका हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस। ऐश्वर्या ने भी शादी के बाद अभिषेक बच्चन का सरनेम लगाया और हो गई हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। वहीं ट्विंकल खन्ना और डिंपल कापड़िया ने शादी के बाद सरनेम नहीं बदला है। ऐसे में सवाल उठने लगे कि क्या आलिया भट्ट शादी के बाद सरनेम चेंज करेंगी। या पिता का नाम ही रखेंगी।

कपूर खानदान की प्रथा को आगे बढ़ाएंगे रणबीर और आलिया, शादी के बाद गुरुद्वारे में कराएंगे लंगर

खबरों के मुताबिक शादी के बाद आलिया भट्ट अपने नाम के आगे कपूर लगाना चाहती हैं, उनकी सास नीतू भी नीतू सिंह से नीतू कपूर हुई हैं। ऐसे में आलिया भी सास के नक्शे-कदम पर चलना चाहती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: सीबीआई ने RTI के जरिए अपडेट देने से किया इनकार

रणबीर कपूर क्या चाहते हैं?

जहां आलिया भट्ट शादी के बाद कपूर सरनेम जोड़ना चाहती हैं वहीं रणबीर कपूर चाहते हैं कि आलिया अपना नाम पहले जैसा ही रहने दें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन