A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड Rambha Ho Remake: धुरंधर के मेकर्स ने ऊषा उत्थुप से नहीं मांगी इजाजत, तीसरे ने भेजा गाने का लिंक, सिंगर ने कही दिल की बात

Rambha Ho Remake: धुरंधर के मेकर्स ने ऊषा उत्थुप से नहीं मांगी इजाजत, तीसरे ने भेजा गाने का लिंक, सिंगर ने कही दिल की बात

ऊषा उत्थुप का हिट ट्रैक 'रंभा हो' का रीमिक्स वर्जन इन दिनों काफी चर्चा में है, जिस पर अब सिंगर ने भी रिएक्ट किया है। ऊषा उत्थुप ने धुरंधर में इस्तेमाल किए गए रंभा हो के रीमिक्स वर्जन पर क्या कहा, आईये जानते हैं।

dhurandhar- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@SINGERUSHAUTHUP ऊषा उत्थुप ने धुरंधर के गाने पर दिया रिएक्शन

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' अपनी कहानी, कलाकारों के साथ-साथ गानों को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में रही। फिल्म में 70-80 से लेकर 90 तक के दशक के कई हिट गाने शामिल किए गए, जिन्हें दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। खासतौर पर आईकॉनिक 'रंभा हो' का रीमिक्स वर्जन खूब पसंद किया गया, जो मूल रूप से 1981 में रिलीज हुई 'अरमान' का है, जिसे लेजेंड्री ऊषा उत्थुप ने आवाज दी थी। धुरंधर में रीक्रिएट किए गए गाने को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच ऊषा उत्थुप ने भी फिल्म में गाने को रीक्रिएट जाने पर रिएक्शन दिया है।

रंभा हो के रीमिक्स वर्जन पर क्या बोलीं ऊषा उत्थुप?

फिल्म 'धुरंधर' में इस्तेमाल किए गए रंभा हो को शाश्वत सचदेव ने रीइमेजिन किया है और मधुबंती बागची ने इसे आवाज दी है। गाने पर रिएक्ट करते हुए ऊषा उत्थुप ने बताया कि उन्हें गाने को रीमिक्स किए जाने से कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ये गाना देखा तो उन्हें बेहद खुशी हुई। ऊषा उत्थुप के अनुसार, उन्हें ये देखकर खुशी होती है कि गाना और भी लोगों तक पहुंच रहा है और उसे इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मुझे गाना देखकर खुशी हुई- ऊषा उत्थुप

ऊषा उत्थुप ने हाल ही में 'रेडियो नशा' से बातचीत में 'रंभा हो' के रीमिक्स वर्जन पर प्रतिक्रिया दी और गाने की जमकर तारीफ की। उन्होने इस गाने को शानदार बताते हुए कहा- 'मुझे किसी और ने धुरंधर के 'रंभा हो' का लिंक भेजा और मैंने जैसे ही ये देखा तो कहा, वाह! क्या बात है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जिन्हें ये देखकर बुरा लगे कि उसके गाने को किसी और ने गाया है। बल्कि, मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं। इस गाने की इतनी धमाकेदार वापसी, ये कमाल का है।'

मेकर्स ने नहीं किया संपर्क

ऊषा उत्थुप ने आगे कहा- 'मैं एक बात और कहना चाहूंगी कि मधुबंती ने इसे बहुत अच्छा गाया है। हमने ट्रिनकास में साथ में एक रील भी बनाई थी, जो कमाल की थी। मेरा मानना है कि गाना किसी भी सिंगर से कहीं बड़ा होता है। जो भी रंभा हो गाएगा, हिट होगा। मैं सालों से रंभा हो परफॉर्म करती रहू हूं और धुरंधर रीमेक ने इसे नई एनर्जी दी है। किसने सोचा था कि ये इतना शानदार होगा। मेरे गाने को पॉपुलर बनाने के लिए मैं धुरंधर को थैंक यू कहती हूं। मुझे नहीं पता कि जेन जी जिसे इंस्टाग्राम कहते हैं, उस पर इसे कितने हिट्स और लाइक्स मिल रहे हैं। मगर जो भी हो, ये कमाल का है।'

ये भी पढ़ेंः कौन हैं तन्वी गडकरी? IND vs USA मैच में सूर्यकुमार यादव के सुपला शॉट पर स्टेडियम में किया डांस, रातोंरात हुई वायरल
दीपिका पादुकोण के बाद सीनियर एक्टर ने छोड़ी 'स्पिरिट', बीच सीन डायरेक्टर से छिड़ी बहस, फिल्म से ली एग्जिट?

Latest Bollywood News