A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड नितिन गडकरी ने क्यों ढहाया ससुर का घर? फराह खान के सामने बीवी ने किया शॉकिंग खुलासा

नितिन गडकरी ने क्यों ढहाया ससुर का घर? फराह खान के सामने बीवी ने किया शॉकिंग खुलासा

नितिन गडकरी और उनकी पत्नी हाल ही में फराह खान के व्लॉग का हिस्सा बने। दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई रोचक किस्से सुनाए। इस वीडियो ये भी खुलासा हुआ कि क्यों एक बार नितिन गडकरी ने अपने ससुर का घर गिरा दिया था।

farah khan nitin gadkari- India TV Hindi Image Source : FARAH KHAN YOUTUBE दिलीप, फराह खान, पत्नी के साथ नितिन गडकरी।

भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अब केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि इंटरनेट पर भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। उनके YouTube चैनल पर 1.32 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं और वे अक्सर विभिन्न क्रिएटर्स के पॉडकास्ट और वीडियो में दिखाई देते हैं। हाल ही में गडकरी फराह खान के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने राजनीतिक करियर, निजी जीवन और कुछ मजेदार किस्सों को साझा किया। उन्होंने अपने अनुभवों के जरिए बताया कि भारत में टॉप-लेवल मंत्री होने के क्या फायदे और मजेदार पहलू होते हैं।

कैसे बनी गांव में सड़क?

वीडियो में गडकरी अपनी पत्नी कंचन के साथ मौजूद थे और फराह के कुक दिलीप भी वीडियो का हिस्सा थे। शुरुआत में दिलीप ने गडकरी से अपने गांव में एक छोटी सड़क बनाने की रिक्वेस्ट की, जिसे गडकरी ने हल्के अंदाज में टाल दिया। इसके बाद फराह ने गडकरी से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल करना शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले पूछा कि उनकी शादी को कितने साल हो गए हैं। थोड़े कन्फ्यूज़ हुए गडकरी ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह (कंचन) आपको बताएंगी।' इस पर फराह ने चुटकी लेते हुए कहा, 'बिल्कुल मर्दों की तरह, अपनी शादी की सालगिरह भूल गए।' कंचन ने तुरंत याद दिलाया कि उनकी शादी को 41 साल हो गए हैं। गडकरी तारीख याद करके खुद को संभालते दिखे।

क्यों गिराया ससुर का घर?

इसके बाद दिलीप ने फिर से सड़क बनाने की रिक्वेस्ट की। फराह लगातार इस तरह की रिक्वेस्ट से चिढ़ चुकी थीं, उन्होंने मजाक में कहा कि सड़क सीधे दिलीप के घर के बीच से बनाई जाए। कंचन ने बीच में कहा, 'तो फिर उसका घर नहीं रहेगा। बिल्कुल मेरे पिता की तरह, जिन्होंने अपना घर खो दिया था।' गडकरी ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के पिता का घर इसलिए गिराया क्योंकि सड़क बढ़ानी थी, लेकिन मुआवजा जरूर दिया।

क्यों आई फराह को हंसी?

गडकरी ने एक और कहानी भी साझा की। हाल ही में वह कोलकाता गए थे और उन्हें वहां के एक रेस्टोरेंट का चाइनीज खाना बहुत पसंद आया। उन्होंने वहां के शेफ से कहा कि वे उनके पर्सनल शेफ को ट्रेनिंग दें, ताकि वही खाना उनके घर पर भी बन सके। शेफ ने इस रिक्वेस्ट को ठुकरा दिया और कहा कि यह उनकी पॉलिसी के खिलाफ है। गडकरी ने हंसते हुए कहा, 'मैंने उनसे पूछा, ‘क्या आपको पता है यह रेस्टोरेंट किसका है?’ उन्होंने कहा नहीं। मैंने कहा, ‘यह मेरा है क्योंकि यह कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की जमीन पर है और मैं शिपिंग मंत्री हूँ। अगर आप नहीं सिखाएंगे तो लीज कैंसिल कर दूंगा।’ फराह ने यह सुनकर हंसी नहीं रोक पाई और कहा, 'सही समय पर अपनी पावर का इस्तेमाल किया।' 

ये भी पढ़ें:  फिल्मी दुनिया से दूर, लेकिन कमाई में अक्षय कुमार को टक्कर देते है राजेश खन्ना के छोटे दामाद

'धुरंधर' ने 28 दिनों में रचा ऐसा रिकॉर्ड, ये खिताब हासिल करने वाली बनी इकलौती फिल्म

Latest Bollywood News