1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' ने 28 दिनों में रचा ऐसा रिकॉर्ड, ये खिताब हासिल करने वाली बनी इकलौती फिल्म, दंगल-जवान भी नहीं ले पाएंगी टक्कर

'धुरंधर' ने 28 दिनों में रचा ऐसा रिकॉर्ड, ये खिताब हासिल करने वाली बनी इकलौती फिल्म, दंगल-जवान भी नहीं ले पाएंगी टक्कर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 02, 2026 05:40 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 05:40 pm IST

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने चार हफ्तों में दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। लगातार 28 दिनों से फिल्म सिनेमाघरों में कमाल कर रही है और एक नया रिकॉर्ड बना दी है, जो तोड़ना जवान और पठान जैसी फिल्मों के बस की बात नहीं है।

dhurandar- India TV Hindi
रणवीर सिंह। Image Source : STILL FROM DHURANDHAR

आदित्य धर के निर्देशन में बनी एक्शन-स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने रिलीज़ के साथ ही यह साबित कर दिया कि यह सिर्फ एक बड़ी फिल्म नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने आई है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म के नाम नहीं थे। पहले तीन हफ्तों में ही धुरंधर की रफ्तार ने साफ संकेत दे दिया था कि यह एक लंबी रेस का घोड़ा है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने महज चार हफ्तों में 739 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक'धुरंधर' का बजट करीब 250 से 300 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है, ऐसे में फिल्म की कमाई इसे एक बेहद मुनाफ़ेदार प्रोजेक्ट बनाती है।

28 दिनों तक लगातार डबल-डिजिट कमाई

धुरंधर को रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म ने भारत में लगातार 28 दिनों तक डबल-डिजिट कलेक्शन दर्ज कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले कोई भी हिंदी फिल्म इतने लंबे समय तक रोजाना इतनी स्थिर कमाई नहीं कर पाई थी। यही वजह है कि ट्रेड सर्कल्स में अब इसे सिर्फ हिट नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है। फिल्म की शुरुआत पहले दिन से ही दमदार रही। ओपनिंग वीकेंड पर जबरदस्त उछाल देखने को मिला और वीकडेज में भी इसकी रफ्तार धीमी नहीं पड़ी। दूसरे और तीसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ बना हुआ है। भले ही समीक्षकों की राय मिली-जुली रही हो, लेकिन आम दर्शकों ने फिल्म को पूरे दिल से अपनाया।

2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

धुरंधर के हिंदी वर्जन ने अब तक भारत में 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। इन आंकड़ों के साथ यह फिल्म 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में यह कई और ऑल-टाइम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को भी चुनौती दे सकती है।

कहानी, कंटेंट और दमदार स्टारकास्ट

धुरंधर की कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के कराची में अपराध और राजनीति की खतरनाक दुनिया में घुसपैठ करता है। फिल्म में 1999 के IC-814 हाईजैकिंग, संसद हमला, 26/11 जैसे बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रेरित तत्व शामिल किए गए हैं। यही वजह है कि फिल्म में सस्पेंस, इमोशनल डेप्थ और देशभक्ति का संतुलित मेल देखने को मिलता है। रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और मजबूती देती है। फिल्म को लेकर कई सेलेब्रिटीज और फिल्ममेकर्स ने भी तारीफ की है। खास तौर पर राम गोपाल वर्मा का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने धुरंधर को ऐसी फिल्म बताया जो सिर्फ ध्यान नहीं खींचती, बल्कि दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखती है।

ये भी पढ़ें: 'सैराट' की झिंगाट गर्ल याद है? अदाओं से मचाया था तहलका, 10 साल बाद सीधी सादी लड़की बन गई गजब हसीन

'बॉर्डर 2' में सनी देओल की हीरोइन है TV सुपरस्टार, रियल लाइफ में एक बच्चे के पिता से की शादी, बनी दूसरी पत्नी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन