1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'विली वोंका एंड द चॉकलेट फैक्ट्री' में काम कर चुकी एक्ट्रेस डायना सोले का निधन

'विली वोंका एंड द चॉकलेट फैक्ट्री' में काम कर चुकी एक्ट्रेस डायना सोले का निधन

पिछले 23 वर्षो से डायना सोले वॉशिंगटन डीसी के अपने गृहनगर में वंचित बच्चों के लिए एक मुफ्त शिक्षण कार्यक्रम चला रही थीं।

<p>Diana Sowle</p>- India TV Hindi
Diana Sowle

वॉशिंगटन: 'विली वोंका एंड द चॉकलेट फैक्ट्री' की अभिनेत्री डायना सोले नहीं रहीं। वह 88 वर्ष की थीं। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, उनके एजेंट ने एक बयान में कहा कि उन्होंने शुक्रवार सुबह (19 अक्टूबर) अंतिम सांस ली।

बयान में कहा गया है, "हम गहरे दुख के साथ बता रहे हैं कि हमने अपनी दोस्त, परिवार की सदस्य और अभिनेत्री डायना सोली को खो दिया है। वह 88 वर्ष की थीं। डायना का शुक्रवार सुबह 19 अक्टूबर को निधन हो गया।" उन्होंने कहा, "वह एक प्यारी पत्नी, मां, दादी और दोस्त थीं। बहुत याद आएंगी।"

Also Read: रणवीर सिंह से पहले 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, ये है अफेयर्स की लिस्ट

पिछले 23 वर्षो से वह वॉशिंगटन डीसी के अपने गृहनगर में वंचित बच्चों के लिए एक मुफ्त शिक्षण कार्यक्रम चला रही थीं। वह वर्ष 1944 की फिल्म 'क्लियर एंड प्रजेन्ट डेंजर' में अभिनेता हैरिसन फोर्ड के साथ नजर आई थीं और उन्होंने लोकप्रिय कम्प्यूटर गेम 'फेलॉट 3' में अपने किरदार को आवाज भी दी। वह वर्ष 2013 में अपनी मृत्यु तक अपने पति के साथ रहीं।

Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब