1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. इस हॉलीवुड स्टार को पहली नज़र में हुआ प्रियंका चोपड़ा से प्यार, अब कह दी दिल की ये बात

इस हॉलीवुड स्टार को पहली नज़र में हुआ प्रियंका चोपड़ा से प्यार, अब कह दी दिल की ये बात

बैरीमोर ने यह बातें तब कही जब प्रियंका उनके टॉक शो 'द ड्रयू बैरीमोर शो' में शामिल हुईं।

drew barrymore love priyanka chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTA: PRIYANKACHOPRA/DREWBARRYMORE इस हॉलीवुड स्टार को पहली नज़र में हुआ प्रियंका चोपड़ा से प्यार

हॉलीवुड स्टार ड्रयू बैरीमोर का कहना है कि वह पहली नजर में प्रियंका चोपड़ा जोनस से प्यार करने लगी थीं। उन्होंने कहा कि वह भारतीय अभिनेत्री की किताब 'अनफिनिश्ड' को भी बहुत पसंद करती हैं। 

बैरीमोर ने कहा, "मैंने आपसे पहली नजर में प्यार किया है, लेकिन मुझे आपकी किताब बहुत पसंद है। ऐसी तमाम जानकारियां हैं, जो आप लेकर आई हैं। वह हिस्सा जहां आप और निक प्यार में पूरी तरह से हैं और आपने बहुत शानदार और असाधारण जिंदगी जी है। मेरे लिए यह चुनना मुश्किल है कि आपके जीवन के किस पहलू के बारे में मैं ज्यादा बात करना पसंद करूंगी।"

पहले से ज्यादा निडर और रचनात्मक हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा, खुद को लेकर कही ये भी बात

बैरीमोर ने यह बातें तब कही जब प्रियंका उनके टॉक शो 'द ड्रयू बैरीमोर शो' में शामिल हुईं।

वहीं, प्रियंका ने कहा कि उनके पति निक जोनस बेहद सिक्योर और सेल्फ-अश्योर्ड शख्स है, यह उनके बारे में सबसे अच्छी बात है। अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए उनके पिता सबसे बड़े 'चीयरलीडर' थे।