A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. क्या लिंडसे लोहन ने क़बूला इस्लाम...'

क्या लिंडसे लोहन ने क़बूला इस्लाम...'

नशे और क़ानून तोड़ने के लिए अक़्सर विवादों में रहने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहन अब फ़िर ख़बरों में हैं लेकिन इस बार मामला पहले की तरह नहीं बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़ा लगता है।

क्या लिंडसे लोहन ने...- India TV Hindi
क्या लिंडसे लोहन ने क़बूला इस्लाम...?

नशे और क़ानून तोड़ने के लिए अक़्सर विवादों में रहने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहन अब फ़िर ख़बरों में हैं लेकिन इस बार मामला पहले की तरह नहीं बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़ा लगता है।

लिंडसे को बतौर सज़ा बच्चों के कम्युनिटी सेंटर में समय बिताना पड़ता है। बुधवार को ब्रूकलिन, न्यूयॉर्क में लिंडसे लोहन जब कम्युनिटी सेंटर से बाहर निकली तो उनके हाथ में क़ुरान देखी गई और तब सा ख़बरों का बाज़ार गर्म है कि शायद उन्होंने इस्लाम अपना लिया है।

28 साल की लिंडसे इन दिनों शराब और इश्क़बाज़ी से दूर हैं।

क़ुरान में शराब की सख़्त मनाही है हालंकि ये ज़रुरी नहीं कि क़ुरान पढ़ने वाला उस धर्म को अपना ही ले।

ये पहली बार नहीं जब लिंडसे ने दूसरे मज़हबों में दिलचस्पी दिखाई हो। युवा अवस्था में जब लिंडसे अपनी शोहरत की बुलंदियों पर थी तब भी उन्होंने कबालह ब्रैसलेट पहना था। कहते हैं कि ये बुरी नज़र से बचाता है।