अफवाह ये भी थी कि वह कबालह क्लास जा रही हैं। 2012 में उन्होंने बौद्ध चैंटिंग ग्रुप में भी शामिल हुई थी।
कबालह यहूदी धर्म का एक पंथ है।
पिछले साल ओपराह विनफ्रे के साथ एक डॉक्यूमेंट्री में लोहन ने ख़ुद को एक 'बहुत आध्यात्मिक व्यक्ति' कहा था।
2012 में लॉस ऐंजलिस में एक कार हादसे के बाद लोहन को कोर्ट ने 125 घंटे की कम्युनिटी सर्विस करने की सज़ा सुनाई थी जो उन्हें इस साल अंत तक पूरी करनी है। लोहन ने ख़तरनाक तरीके से कार चलाने और पुलिस से झूठ बोलने की बात स्वीकार की थी।