A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज ने दी सगाई की पार्टी

जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज ने दी सगाई की पार्टी

स्टार जोड़ी जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज ने कथित तौर पर सगाई पार्टी का आयोजन किया है।

Jennifer lopez and ALex Rodriguez- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Jennifer lopez and ALex Rodriguez

स्टार जोड़ी जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज ने कथित तौर पर सगाई पार्टी का आयोजन किया है। यह पार्टी पूर्व बेसबोल खिलाड़ी द्वारा लोपेज को प्रपोज करने के सात महीने बाद आयोजित की गई है। एक सूत्र ने ईटीऑनलाइन डॉट कॉम को बताया कि इस जोड़ी ने शुक्रवार की रात को यहां एक पार्टी का आयोजन किया था।

इसमें शामिल हुई जेनिफर की बेस्ट फ्रेंड अभिनेत्री लीह रेमिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की सेल्फी भी साझा की है। गायिका ने एक बाजू वाला सफेद रंग का परिधान पहन रखा है।

इसके साथ ही गीतकार और गायक केरौल बेयर सेगर ने भी होने वाली दुल्हन के साथ एक तस्वीर साझा की।

लोपेज और रोड्रिगेज ने मार्च में सगाई की थी।

Also Read:

अली फजल ने शुरू की हॉलीवुड फिल्म 'द डेथ ऑन द नाइल' की तैयारी

सत हरी खालसा को डेट कर रहे हैं ब्रैड पिट, जिसने भारत से ली थी बहुमूल्य रत्नों की शिक्षा