1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. सत हरी खालसा को डेट कर रहे हैं ब्रैड पिट, जिसने भारत से ली थी बहुमूल्य रत्नों की शिक्षा

सत हरी खालसा को डेट कर रहे हैं ब्रैड पिट, जिसने भारत से ली थी बहुमूल्य रत्नों की शिक्षा

 Published : Sep 27, 2019 05:26 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 05:26 pm IST

सत हरी एक धार्मिक गुरु और ज्वेलरी डिजाइनर हैं।

सत हरी खालसा को डेट कर रहे हैं ब्रैड पिट?- India TV Hindi
सत हरी खालसा को डेट कर रहे हैं ब्रैड पिट?

लॉस एंजेलिस: सत हरी खालसा कौन है? बीते हफ्ते में इस नाम ने अमेरिकी वेबसाइट्स पर अपनी अच्छी खासी जगह बना ली है। कई रिपोर्ट्स में उन्हें सुपरस्टार ब्रैड पिट की नई गर्लफ्रैंड कहा जा रहा है। इन चर्चाओं के साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि 55 वर्षीय यह सिंगल अभिनेता एक बार फिर से मिंगल होने की तैयारी में हैं। एंजेलिना जॉली से तलाक लेने के बाद से ही अभिनेता के लव लाइफ की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। 'अस वीकली' ने हाल ही में उजागर किया है कि अभिनेता ने सत हरी से एक साल पहले से मिलना शुरू किया था और उनकी यह मुलाकात वक्त के साथ बढ़ती जा रही है।

हालांकि ईऑनलाइन द्वारा जारी रिपोर्ट में ब्रैड और सत हरी के साथ होने की सभी अटकलों को गलत बताया गया था।

वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, इसपर जारी रिपोर्टों ने फिर से अटकलों को हवा दे दी है। दरअसल सितंबर के कंजर्वेटरी ऑफ म्यूजिक एनुअल बेनेफिट एंड आर्ट ऑक्शन में दोनों को एक साथ देखा गया था।

सत हरी एक धार्मिक गुरु और ज्वेलरी डिजाइनर हैं। भारत में रहने के दौरान उन्होंने बहुमुल्य रत्नों से जुड़ी शिक्षा हासिल की थी। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी ज्वेलरी ब्रांड का नाम भी अमृत है। अस वीकली के एक सूत्र ने बताया, "वह काफी मजबूत और अच्छे विचारों वाली महिला हैं।"

Also Read:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 27th Sep: वेदिका को सुसाइड करता देख नायरा ने कार्तिक से मांगा तलाक

सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' से सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन