तलाक के लिए अर्जी देने के दो साल बाद ब्रैड पिट और एंजेलिना जॉली कानूनी तौर पर अलग हो गए हैं। 'द ब्लास्ट' को मिले कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार जजने उनके अलग होने की अर्जी पर मोहर लगा दी है। इसका मतलब है कि अब वे कानूनी तौर पर सिंगल हैं।एंजेलिना और ब्रैड 6 बच्चों -मैडॉक्स, शिलोह, पैक्स, विवियन, जाहरा और नॉक्स- के माता-पिता हैं।
Related Stories
'वांटेड' की एक्ट्रेस ने कोर्ट में बच्चों की कस्टडी के लिए आवेदन किया है। people.com ने एक सूत्र के हवाले से लिखा- ''दोनों अपने बच्चों की ज़िंदगी पर फोकस कर रहे हैं।''
ब्रैड और एंजलिना ने 2014 में शादी की थी, लेकिन दो साल बाद ही उन्होंने मतभेदों के चलते तलाक की अर्ज़ी दे दी थी।
एंजलिना ने अगस्त 2018 में ब्रैड पर आरोप लगाया था कि अलग होने के बाद वो अलगाव के बाद से वह बच्चों के खर्च के लिए उचित धनराशि नहीं दे रहे हैं।
(इनपुट-IANS)
Also Read:
आलिया भट्ट लोकसभा चुनाव 2019 में नहीं कर पाएंगी वोट, ये है कारण
एक्टिंग के अलावा राजनीति में खुद को आजमाना चाहती हैं Sara Ali Khan, इंटरव्यू में किया खुलासा