हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजलिना जॉली ने कहा है कि उनके बच्चों का स्वभाव विद्रोही है। 'बीबीसी' रेडियो 4 शो 'टुडे' के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बच्चों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मेरे बच्चों में विद्रोही स्वभाव भरा हुआ है, जो काफी अद्भुत और उत्सुकता वाला है।"
Related Stories
उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहती कि वे पूरी तरह से मेरे सिखाए रास्ते पर चलें। उन्हें खुद रास्ते तलाशने होंगे। बच्चे आपको भी बड़ा (समझदार) कर सकते हैं।"
एंजलिना के पांच बच्चे मैडॉक्स (17), पैक्स (15), जहारा (13), शिलोह (12) और जुड़वां विविएनी व नॉक्स (10) हैं। उन्होंने कहा कि वह बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने को लेकर भी चिंतित रहती हैं।
एंजलिना ने 1996 में जॉनी ली मिलर से शादी की थी, जो ज्यादा समय चल नहीं पाई थी। 2000 में उन्होंने बिली बॉब से शादी की। 2003 में उनका तलाक हो गया था।
कई सालों की डेटिंग के बाद एंजलिना और ब्रैड पिट ने 2014 में शादी की, लेकिन 2016 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी थी।
(IANS इनपुट के साथ)
Also Read:
कटरीना कैफ ने छोड़ी वरुण धवन स्टारर ABCD 3, सलमान खान की 'भारत' है वजह
Bigg Boss 12: किसी और को विनर बनते नहीं देख सकती: सुरभि राणा