1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. बच्चों की कस्टडी को लेकर ब्रैड-एंजेलिना में बनी सहमति

बच्चों की कस्टडी को लेकर ब्रैड-एंजेलिना में बनी सहमति

 Published : Dec 01, 2018 12:38 pm IST,  Updated : Dec 01, 2018 12:38 pm IST

लीवुड सितारों ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर सहमति बन गई है। इस मामले के एक वकील ने यह जानकारी दी। यह जोड़ा दो साल की शादी के बाद सितंबर 2016 में अलग हो गया था।

ब्रैड-एंजेलिना- India TV Hindi
ब्रैड-एंजेलिना

नई दिल्ली: हॉलीवुड सितारों ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर सहमति बन गई है। इस मामले के एक वकील ने यह जानकारी दी। यह जोड़ा दो साल की शादी के बाद सितंबर 2016 में अलग हो गया था। जोली ने आपसी मतभेदों का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दाखिल की थी। 

इस जोड़े के छह बच्चे हैं जिनमें से तीन गोद लिए बच्चे हैं। बच्चों की उम्र 10 से लेकर 17 साल के बीच है। बीबीसी के मुताबिक, जोली के वकील ने हालांकि यह नहीं बताया कि कस्टडी को कैसे विभाजित किया जाएगा। 

इस समझौते का मतलब है कि उन्हें कस्टडी मामले के लिए मुकदमा चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन दोनों के तलाक के मामले का निपटारा होना अभी भी बाकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन