1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. एंजलिना जॉली ने लीमा के ब्रेकडांसिंग रिफ्यूजी ग्रुप से की मुलाकात, देखें Video

एंजलिना जॉली ने लीमा के ब्रेकडांसिंग रिफ्यूजी ग्रुप से की मुलाकात, देखें Video

 Published : Nov 16, 2018 07:32 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 07:32 pm IST

एंजलिना जॉली ने पिछले महीने लीमा के ब्रेकडांसिंग रिफ्यूजी ग्रुप से मुलाकात की।

 Angelina Jolie- India TV Hindi
Angelina Jolie

एंजलिना जॉली ने पिछले महीने लीमा के ब्रेकडांसिंग रिफ्यूजी ग्रुप से मुलाकात की। एंजलिना यूनाइटेड नेशन्स रिफ्यूजी एजेंसी (UNHCR) की दूत के तौर पर पेरू की तीन दिन की यात्रा पर थीं।

 "Inyectando Kultura" (Injecting Culture) नाम का डांस ग्रुप ब्रेकडांस के जरिए जवान लोगों को प्रेरित करता है और स्थानीय समुदाय के साथ अपने संबंध बनाता है। एंजलिना ने ग्रुप के सदस्यों का परफॉर्मेंस देखा और उनके हालात के बारे में बात की।

यूनाइटेड नेशन्स के मुताबिक, साल 2015 से करीब 19 लाख लोगों वेनेजुएला को छोड़ कर जा चुके हैं और करीब 4 लाख लोग पेरू शिफ्ट हो गए हैं। UNHCR ने इसे लैटिन अमेरिका के हाल के इतिहास का सबसे बड़ा जनसंख्या आंदोलन करार दिया है।

हालांकि वेनेजुएला के सरकार ने इस बात से इंकार किया है कि वहां प्रवासी संकट है और कहा कि दुश्मन वेनेजुएला पर आक्रमण को सही साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

एंजलिना 21-23 अक्टूबर तक पेरू के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने वहां के राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा से मुलाकात की और प्रवासी संकट को खत्म करने पर बात की।

Also Read:

रितिका भावनानी ने भाई रणवीर सिंह और भाभी दीपिका पादुकोण के लिए प्लान किया ये सरप्राइज

Thugs of Hindostan Box Office Collection Day 8: आमिर खान की फिल्म नहीं चला पा रही जादू, कमाए 140.40 Cr

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन