1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जो जोनस और सोफी टर्नर फिर से करेंगे शादी

जो जोनस और सोफी टर्नर फिर से करेंगे शादी

हॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी जो जोनास और सोफी टर्नर फ्रांस में दूसरी बार शादी करने वाले हैं।

Joe Jonas ans sophie turner- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Joe Jonas ans sophie turner

हॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी जो जोनास(Joe Jonas) और सोफी टर्नर(Sophie Turner) फ्रांस में दूसरी बार शादी करने वाले हैं। इस जोड़ी ने लॉस वेगास में 1 मई को अचानक से शादी कर दुनियाभर के अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया था। 

लेकिन ऐसा लगता है कि वे निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा जोनास की तरह ही दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। यूएसमैगजीन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार इस जोड़ी ने अक्टूबर 2017 में सगाई की थी और इस साल जून में वे दोबारा शादी करेंगे।

फिलहाल उनकी दूसरी शादी को लेकर और कोई सूचना नहीं मिली है।  जो (29) और सोफी (23) ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड के बाद एक एल्विस प्रेसले इंपर्सनेटर के सामने शादी की थी।

Also Read:

'एवेंजर्स एंडगेम' ने ताबड़तोड़ कमाई से अब बनाया ये नया रिकॉर्ड, 'अवतार' को भी किया पीछे

साइक्लोन पर बनी ये 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचा चुकी हैं तबाही