जो जोनस के पेरेंट्स को सोफी टर्नर संग उनकी शादी के बारे में सोशल मीडिया से चला पता
जो जोनस के पेरेंट्स को सोफी टर्नर संग उनकी शादी के बारे में सोशल मीडिया से चला पता
IANS
Published : Jun 01, 2019 05:11 pm IST, Updated : Jun 01, 2019 05:11 pm IST
अमेरिकी गायक जो जोनस का कहना है कि लास वेगास में अभिनेत्री सोफी टर्नर के साथ शादी रचाने के बारे में उनके माता-पिता को इंटरनेट के जरिए पता चला।
Image Source : INSTAGRAMJoe Jonas, Sophie Turner
अमेरिकी गायक जो जोनस का कहना है कि लास वेगास में अभिनेत्री सोफी टर्नर के साथ शादी रचाने के बारे में उनके माता-पिता को इंटरनेट के जरिए पता चला। बिलबोर्ड अवॉर्ड्स में जोनस ब्रदर्स के प्रस्तुति देने के बाद एक मई को जो ने एक सरप्राइज सेरेमनी में टर्नर से शादी की थी।
'ग्राहम नॉर्टन शो' में शामिल हुए जो ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता ने सोफी टर्नर से उनकी शादी होने की खबर उनसे सुनने के बजाय इंटरनेट के जरिए जाना।
'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, जो की तुरत-फुरत हुई शादी के बारे में ग्राहम ने उनसे पूछा कि क्या उनके माता-पिता अब जानते हैं कि उन्होंने सोफी से शादी कर ली है।
इस पर जो ने कहा, "वे जानते हैं। इंटरनेट ने उन्हें बता दिया।"