1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समुद्र में अठखेलियां करती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, शेयर की बोल्ड तस्वीरें

समुद्र में अठखेलियां करती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, शेयर की बोल्ड तस्वीरें

 Published : Jun 01, 2019 01:12 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 01:12 pm IST

मलाइका अरोड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में वह समुद्र में मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Malaika Arora- India TV Hindi
Malaika Arora Image Source : INSTAGRAM

मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मलाइका अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी बोल्ड अवतार में फोटो शेयर की हैं।

मलाइका अरोड़ा समुद्र में ब्लू मोनोकनी पहने हुए फोटो शेयर की है। इस फोटो में मलाइका पानी में मस्ती करती नजर आ रही हैं। मलाइका ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- It’s FRIYAYYYYYYYY .... this summer heats got me frolicking #TGIF

मलाइका की फोटो देख के लग रहा है यह उनकी मालदीव वेकेशन की फोटोज हैं। वह अपनी फोटोज थोड़े-थोड़े समय बाद शेयर करती रहती हैं।

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्क्रीनिंग के दौरान अर्जुन ने मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था।

अर्जुन और मलाइका शादी के बंधन में कब बंधने वाले हैं इस बारे में दोनों में से किसी ने नहीं बताया है। खबरों के मुताबिक बहन अंशुला की शादी के बाद ही अर्जुन कपूर शादी करेंगे।

Also Read:

नए हेयरस्टाइल की वजह से रितेश देशमुख हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- 'मुर्गे की चोंच'

'काबिल' के प्रमोशन के लिए चीन गए ऋतिक रोशन ने जैकी चैन के साथ क्लिक कराई फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन