1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैन ने की श्रीदेवी और मलाइका अरोड़ा की तुलना, अर्जुन कपूर ने दिया ये जवाब

फैन ने की श्रीदेवी और मलाइका अरोड़ा की तुलना, अर्जुन कपूर ने दिया ये जवाब

 Published : May 29, 2019 03:01 pm IST,  Updated : May 29, 2019 03:01 pm IST

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप और श्रीदेवी को लेकर सवाल किए हैं। जिसके बाद अर्जुन कपूर ने उस फैन को जवाब दिया है।

Arjun kapoor, malaika arora and sridevi- India TV Hindi
Arjun kapoor, malaika arora and sridevi

अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) को अक्सर डेट पर जाते हुए स्पॉट किया जाता है। इस बार दोनों डिनर डेट नहीं बल्कि फैन के एक सवाल की वजह से चर्चा में है। वह यूजर वरुण धवन की फैन है।

एक यूजर ने मलाइका और अर्जुन के रिलेशनशिप और श्रीदेवी को लेकर सवाल किए हैं। जिसके बाद अर्जुन कपूर ने उस फैन को जवाब दिया है। जिसके बाद उस यूजर ने माफी मांगी है।

यूजहर ने सोशल मीडिया पर लिखा- आप अपने पिता की दूसरी पत्नी से नफरत करते हैं क्योंकि उन्होंने आपकी मां को छोड़ दिया था और अब आप एक ऐसी महिला को डेट कर रहे हैं जो आपसे 11 साल बड़ी हैं और उनका एक बेटा भी है। यह डबल स्टैंडर्ड क्यों अर्जुन कपूर?

अर्जुन कपूर ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा- मैं किसी से नफरत नहीं करता हूं कुसुम। हम दोनों ने गरिमापूर्ण दूरी बनाई हुई थी। अगर मैं नफरत करता तो मैं उस कठिन समय में अपने पिता,बहनों जाह्नवी और खुशी के लिए वहां उनके साथ नहीं होता है। लिखना और किसी को जज करना आसान है, जरा सा सोचिए। आप वरुण धवन की फैन हैं तो मुझे महसूस हुआ मैं आपको बताऊं वरुण का चेहरा अपनी डीपी पर लगाकर नकारात्मकता ना फैलाएं।

अर्जुन के जवाब के बाद उस यूजर ने माफी मांगी। उन्होनें ट्वीट किया- मैं माफी मांगती हूं अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो। मैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी। अर्जुन कपूर के सारे फैन्स से माफी मांगती हूं। प्लीज मुझे माफ कर दो। यह सिर्फ मेरा ओपिनियन था। मलाइका अरोड़ा मैम और अर्जुन कपूर सर के खिलाफ मेरे मन में कुछ नहीं है। सॉरी अर्जुन कपूर सर।

अर्जुन ने यूजर की माफी वाले ट्वीट का जवाब देते हुए कहा- कोई बात नहीं कुसुम। प्यार फैलाओ.... स्ट्रीट डांसर तुम्हे देख रहा है।

फैन के माफी मांगने पर वरुण धवन ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- मुझे खुशी है कुसुम तुमने माफी मांगी। कोई बात नहीं अर्जुन तुमसे नाराज नहीं है। बस सभी अपनी जिंदगी को जिएं। अर्जुन कपूर का दिल बहुत बड़ा है और मैं हमेशा कहता हूं मैं नहीं चाहता मेरा कोई भी फैन किसी एक्टर के बारे में गलत बात कहे।

आपको बता दें अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को लेकर पुष्टि कर दी है। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  

Also Read:

दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में काम करना चाहती हैं कैटरीना कैफ

सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ कर रही हैं मस्ती, फोटोज हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन