1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नए हेयरस्टाइल की वजह से रितेश देशमुख हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- 'मुर्गे की चोंच'

नए हेयरस्टाइल की वजह से रितेश देशमुख हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- 'मुर्गे की चोंच'

 Published : Jun 01, 2019 11:42 am IST,  Updated : Jun 01, 2019 12:03 pm IST

रितेश देशमुख अपने नए हेयर स्टाइल की वजह से ट्रोल हो गए हैं। उनके नए लुक की फोटो पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Riteish Deshmukh- India TV Hindi
Riteish Deshmukh Image Source : INSTAGRAM

रितेश देशमुख(Riteish deshmukh) सभी को अपनी कॉमिक टाइमिंग से हंसाते रहते हैं। वह अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।  वह अपनी हर फिल्म में कुछ नया लुक अपनाते हैं। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा(Genelia D'souza) को सरप्राइज देने के लिए यह लुक करवाया है। मगर अपने इस लुक की वजह से रितेश ट्रोल हो गए।

रितेश देशमुख ने अपने हेयर स्टाइल में बदलाव किया है। उन्होंने स्कवाइरल टेल लुक कराया है। रितेश के नए लुक की फोटो उनकी पत्नी जेनेलिया ने सशल मीडिया पर शेयर की है। जेनेलिया ने रितेश की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैंने रितेश नए लुक से सरप्राइज करने के लिए कहा और वह रेड स्कवाइरल टेल के साथ वापिस आए। ये कूल है ना?

जेनेलिया के सवाल का यूजर्स जवाब दिए बिना कैसे रह सकते थे। यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा- मुर्गे की चोंच, वहीं दूसरे ने मुर्गा कह डाला।

Screenshot of Genelia D'souza instagram post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Genelia D'souza instagram post

Screenshot of Genelia D'souza instagram post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Genelia D'souza instagram post

वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख फिल्म 'हाउसफुल 4' में नजर आने वाले हैं। इसके बाद रितेश सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में नजर आने वाले हैं। दोनों एक साथ फिल्म एक विलन में काम कर चुके हैं।

Also Read:

'काबिल' के प्रमोशन के लिए चीन गए ऋतिक रोशन ने जैकी चैन के साथ क्लिक कराई फोटो

#MeToo: यौन उत्पीड़न मामले में विकास बहल को मिली क्लीन चिट, करेंगे सुपर 30 का डॉयरेक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन