IANS
Published : Jan 17, 2019 09:34 pm IST, Updated : Jan 17, 2019 09:34 pm IST
जूलिया रॉबर्ट्स थ्रिलर टीवी सीरीज 'होमकमिंग' के सीजन 2 में नजर नहीं आएंगी।
Image Source : INSTAGRAMJulia Roberts
जूलिया रॉबर्ट्स थ्रिलर टीवी सीरीज 'होमकमिंग' के सीजन 2 में नजर नहीं आएंगी। सूत्रों के मुताबिक, रॉबर्ट्स का अमेजन के इस ड्रामा के सिर्फ सीजन एक के लिए ही कॉन्ट्रैक्ट था। यह जूलिया की पहली टीवी सीरीज है।
ऑस्कर विनर एक्ट्रेस जूलिया शोरनर सैम इस्माइल के साथ इसकी कार्यकारी निर्माता के तौर पर जुड़ी रहेंगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या जूलिया के अलावा कोई और बड़ी कास्ट इससे अलग हो रही है या नहीं।
जूलिया के अलावा इसके पहले सीजन में स्टीफन जेम्स, बॉबी कनावेल, शिया विघम, एलेक्स कारपोवस्की और सिसी स्पेकेक हैं।