सिंगर केटी पैरी का कहना है कि वह खुद डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं इसलिए वह अपने गाने 'वेविंग थ्रू ए विंडो' से कनेक्टिड हैं।
Image Source : INSTAGRAMKaty Perry
सिंगर कैटी पेरी का कहना है कि वह खुद डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं इसलिए वह अपने गाने 'वेविंग थ्रू ए विंडो' से कनेक्टिड हैं। कैटी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "29 अप्रैल, 2017 को मैंने ब्रॉडवे पर 'डियर इवान हैन्सेन' देखा और मैं हमेशा के लिए भावनात्मक रूप से उससे जुड़ गई। मेरी खुद की जिंदगी में भी मैंने डिप्रेशन का सामना किया है और अन्य लोगों की तरह यह लड़ाई खुद की लड़ी है।"
उन्होंने कहा, "उस रात, मैं विशेष रूप से गाने 'वेविंग थ्रू ए विंडो' से प्रभावित हुई। यह मेरे उस मानसिक अकेलेपन को दर्शाता है।"
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, केटी इससे इतना कनेक्टिड हैं कि उन्होंने इसे डिलक्स साउंडट्रैक पर भी रिकॉर्ड किया।
आपको बता दें कि इस साल मार्च में अमेरिकन आइडल के ऑडिशन के दौरान कैटी ने एक युवक को किस किया था, जिसपर बवाल मच गया था। बेंजामिन ग्लैज नाम के युवक ने कैटी पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था, जिसे उन्होंने अपने पहले रिलेशनशिप के लिए बचाकर रखा था।