किम कार्दाशियां वेस्ट और उनके रैपर पति कान्ये वेस्ट चौथी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। उनके पहले से तीन बच्चे- शिकागो, सेंट और नॉर्थ हैं।
Image Source : INSTAGRAMKim Kardashian, Kanye West with their kids
किम कार्दाशियां वेस्ट और उनके रैपर पति कान्ये वेस्ट चौथी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। उनके पहले से तीन बच्चे- शिकागो, सेंट और नॉर्थ हैं। वह सेरोगेसी के जरिए अपने चौथे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। इस खबर को यूएस की मैगजीन ने कंफर्म किया है। शिकागो का जन्म भी सेरोगेसी के जरिए हुआ था। उनका एक भ्रूण बचा हुआ था, जिसका जन्म इस साल मई में होगा।
यह कहा जाता है कि 38 साल की किम हमेशा से चार बच्चे चाहती थीं। किम ने कहा था कि उन्हें सेरोगेसी, प्रेग्नेंसी से भी ज्यादा मुश्किल लगता है। हालांकि मई में उन्होंने कहा था कि सेरोगेसी के जरिए उनके बच्चे का जन्म उनके लिए सुखद रहा था।
किम और कान्ये को चौथे बच्चे की खुशखबरी के साथ कान्ये के नौवें एल्बम 'यांधी' के आने की भी गुड न्यूज आई है।