1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कादर खान के निधन पर गोविंदा हुए भावुक, कहा- वो मेरे लिए पिता जैसे थे

कादर खान के निधन पर गोविंदा हुए भावुक, कहा- वो मेरे लिए पिता जैसे थे

 Published : Jan 02, 2019 05:19 pm IST,  Updated : Jan 02, 2019 05:21 pm IST

31 दिसंबर 2018 की रात कादर खान का देहांत हो गया।

Kader Khan- India TV Hindi
Kader Khan

मुंबई: कादर खान के निधन से बॉलीवुड को गहरा सदमा लगा है। कादर लंबे समय से बीमार थे और कनाडा के हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके निधन पर फिल्म स्टार गोविंदा काफी दुखी हैं, गोविंदा और कादर खान की जोड़ी काफी हिट थी। उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है। कादर की मौत पर जब इंडिया टीवी ने गोविंदा से बात की तो वो काफी दुखी नजर आ रहे थे। 

गोविंदा ने कहा- मैं ये कुछ अल्फाजों में बयां नहीं कर सकता हूं। बस ये कह सकता हूं कि वो गुरु के साथ-साथ मेरे पिता जैसे थे। जब मैं फिल्मों में आया तो मेरा सेकंड लीड था आधा दर्जन फिल्मों में वो लीड रोल में थे। मैं बस डांस और गाना करने के लिए था, फिल्म उनकी ही होती थी। हम साथ बहुत कामयाब हुए, दुआ करता हूं उन्हें जन्नत मिले। मैं और मुझ जैसे तमाम आर्टिस्ट उनके माध्यम से स्टार बने। मेरे पास अल्फाज नहीं है उनके लिए। गोविंदा ने आगे कहा- वो अध्यापक रह चुके थे और उनके स्वभाव में टीचर वाला बाव था। वो ज्यादा वार्तालाप नहीं करते थे, मैं ही ऐसा था जिसके साथ खूब हंसी मजाक वो करते थे। 

कादर खान ने 31 दिसंबर को आखिरी सांस ली, वो कनाडा के हॉस्पिटल में भर्ती थी, उन्हें एक ऐसी बीमारी थी जिसकी वजह से वो किसी को पहचान नहीं पाते थे।

 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

शादी को लेकर सलमान खान ने कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा, कहा- संजय दत्त की वजह से नहीं की शादी

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का पहला लुक आया सामने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन