1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कादर खान को याद कर इमोशनल हुईं रवीना टंडन, कहा-कॉमेडी देख हैरान रह जाती थी

कादर खान को याद कर इमोशनल हुईं रवीना टंडन, कहा-कॉमेडी देख हैरान रह जाती थी

 Published : Jan 02, 2019 06:27 am IST,  Updated : Jan 02, 2019 06:27 am IST

दिग्गज अभिनेता कादर खान को याद करके रवीना टंडन इमोशनल हो गईं। raveena tondon recalled kader khan and said he had a great comedy timing

Raveena Tondon and Kader khan- India TV Hindi
Raveena Tondon and Kader khan Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान(Kader Khan) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कॉमेडी में सबकों मात देने वाले कादर खान को सभी याद कर रहे हैं। कादर खान के निधन पर रवीना टंडन(Raveena Tondon) ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। कादर खान और रवीना टंडन बहुत सी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। दिवंगत दिग्गज अभिनेता कादर खान के साथ 'दुल्हे राजा', 'आतिश : फील द फायर' और 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि वह हमेशा उनकी कॉमिक टाइमिंग पर हैरान रह जाती थीं। 

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा पर्दे और टेक के बीच उनकी विद्वता पर उनकी कॉमिक टाइमिंग को देख हैरान रह जाती थी। वह एक विद्वान और एक मनोरंजक थे, जो मनोरंजन जगत में बहुत कम ही देखने को मिलता है।"

कनाडा के टोरंटो स्थित एक अस्पताल में लंबे समय से बीमारी का इलाज करा रहे कादर खान का मंगलवार को निधन हो गया।

रवीना ने कहा कि कादर खान इतने बीमार होंगे, उन्हें इसका अंदेशा ही नहीं था। 

उन्होंने आह भरते हुए कहा, "एक दुख भरी खबर के साथ सुबह उठना मेरे लिए वास्तव में बेहद निराशाजनक था। कादर खान जैसी प्रतिभा बहुत कम है और उन्होंने जो भी किरदार निभाया, उसमें एक अलग चार्म जोड़ दिया। एक समय पर किसी को बेहद आसानी से एक हास्यकलाकार और एक विलेन के किरादर निभाते देखना बहुत ही दुर्लभ है।"

81 वर्षीय अभिनेता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए रवीना ने कादर खान के साथ अपनी यादों को फिर से ताजा किया।

उन्होंने कहा, "मुझे उस वक्त की कई प्रसिद्ध फिल्मों में उनके साथ करीब से काम करने का मौका मिला और आज मैं उन सभी यादों को संजो रही हूं, क्योंकि वो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।"

रवीना ने कहा, "मुझे उनके साथ 'जीना इसी का नाम है' कार्यक्रम का हिस्सा बनना भी याद है और मुझे अभी भी कार्यक्रम में उनके सिखाए जिंदगी के सभी पाठ याद हैं। मुझे आशा है कि परिवार इस दुख भरे क्षण से बाहर आएगा और मजबूती से बाहर आएगा। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और उनकी आत्मा को शांति मिले।"

(इनपुट-आईएएनएस)

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आलिया-रणबीर के साथ ऋषि कपूर- नीतू न्यूयार्क में इस खास अंदाज में नए साल का किया स्वागत, देखें फोटो

Simmba Box Office Collection Day 4: चार दिन में 100 करोड़ के क्लब में पहुंची 'सिंबा', जानिए अब तक का कलेक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन