हॉलीवुड की सुपरहीरोज फिल्मों का क्रेज भारत में भी कम नहीं है। ये फिल्में अंग्रेजी में बनती हैं लेकिन भारत में हर किसी को पहुंचाने के लिए इन फिल्मों को यहां की लैंग्वेज में डब किया जाता है। उसे हिंदी और तमिल, तेलुगू में इन फिल्मों को डब करके रिलीज किया जाता है। इसमें हमें चेहरा तो वही सुपरहीरो का दिखता है लेकिन उसके डायलॉग्स हमारे देश के डबिंग आर्टिस्ट बोलते हैं। आजकल तो डबिंग की पूरी इंडस्ट्री खड़ी हो गई है। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ हाल ही में इंडिया में रिलीज हुई और इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इस तरह लगा सकते हैं कि फिल्म ने महज दो दिन में इंडिया में 100 करोड़ से ज्यादा का व्यापार कर लिया। आज हम आपको दुनियाभर के मशहूर सुपरहीरोज़ की आवाज़ बनने वाले डबिंग आर्टिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
आयरन मैन (टोनी स्टार्क)
Image Source : आयरन मैन- राजेश खट्टर
रॉबर्ट डाउनी जूनियर के निभाए इस किरदार को हिंदी में अपनी आवाज देते हैं राजेश खट्टर। राजेश एक्टर हैं और अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले पिता और ईशान खट्टर के पता हैं। राजेश ने सूर्यवंशम’, ‘डॉन’, ‘रेस 2’, ‘खिलाड़ी 786’, ‘मंजूनाथ’ और ‘ट्रैफिक’ समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इसके अलवावा वो जर्मन, फ्रेंच फिल्मों और बीबीसी के कई सीरियल्स में भी बतौर अभिनेता काम कर चुके हैं। राजेश खट्टर का एक्टिंग करियर तो है ही लेकिन वॉइस ओवर करियर और भी बेहतरीन है। आयरनमैन की आवाज बनने के अलावा राजेश खट्ट ने पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन’ के कैप्टन जैक स्पैरो, ‘एक्समेन’ के मैग्नीटो, ‘जंगल बुक’ के अकेला और ‘घोस्ट राइडर’ के जॉनी ब्लेज़ जैसे किरदारों को आवाज दी है।
कैप्टन अमेरिका (स्टीव रॉजर्स)
कैप्टन अमेरिका- जॉय सेनगुप्ता
कैप्टन अमेरिका मार्वल का सबसे सीनियर सुपरहीरो है। फिल्म में इस सुपरहीरो का किरदार निभाते हैं क्रिस इवांस, इस सुपरहीरो को हिंदी में अपनी आवाज देते हैं जॉय सेनगुप्ता। जॉय भी एक्टर हैं, उन्होंने ‘हज़ार चौरासी की मां’, ‘देहम’, ‘गुड बॉय बैड बॉय’, ‘अंजाना अंजानी’ और ‘हेट स्टोरी’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। कैप्टन अमेरिका की हर फिल्मों और सभी फिल्मों में कैप्टन अमेरिका के कैमियो को आवाज जॉय सेनगुप्ता ने ही दी है। हालांकि ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ में स्टीव रॉजर्स को बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आवाज दी थी।
जॉय सेनगुप्ता बंगाली फिल्म 'भालो ठेको' में विद्या बालन के साथ बतौर अभिनेता काम कर चुके हैं।
थॉर
सप्तऋषि घोष-थॉर-गौरव चोपड़ा
थॉर के गॉड ऑफ थंडर का रोल क्रिस हेम्सवर्थ करते हैं। हिंदी में थॉर की आवाज बनते हैं टीवी एक्टर सप्तऋषि घोष। सप्तऋषि ने ‘एवेंजर्स’, ‘थॉर’ और ‘थॉर- द डार्क वर्ल्ड’ जैसी फिल्मों के हिंदी वर्ज़न में अपनी आवाज दी है। सप्तऋषि ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘बालिका वधू’, ‘एक हसीना थी’, ‘सी.आई.डी’ और एजेंट राघव जैसे टीवी शोज़ में अभिनय कर चुके हैं। ‘थॉर रैग्नारॉक’ और ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ में थॉर को अभिनेता गौरव चोपड़ा ने डब किया था। गौरव टीवी शो ‘उतरन’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘गुलमोहर ग्रैंड’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ और ‘बिग बॉस 10’ जैसे टीवी शोज़ नजर आ चुके हैं। गौरव चोपड़ा तमिल फिल्मों और वेब सीरीज़ में भी अभिनेता के तौर पर काम कर चुके हैं।