A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. संयुक्त अरब अमीरात में रिलीज होगी शाहरुख की 'द लायन किंग'

संयुक्त अरब अमीरात में रिलीज होगी शाहरुख की 'द लायन किंग'

संयुक्त अरब अमीरात में अभिनेता के प्रशंसक 'द लायन किंग' का हिंदी वर्जन देख पाएंगे।

द लायन किंग- India TV Hindi
Image Source : TWITTER द लायन किंग

नई दिल्ली: डिज्नी की आगामी लाइव-एक्शन फिल्म 'द लायन किंग' का हिंदी संस्करण 19 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात में रिलीज होगा। फिल्म के हिंदी संस्करण में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने किंग मुफासा और उनके बेटे आर्यन ने सिंबा के किरदार को अपनी आवाज दी है।

संयुक्त अरब अमीरात में अभिनेता के प्रशंसक 'द लायन किंग' का हिंदी वर्जन देख पाएंगे, इस बात से शाहरुख काफी खुश हैं।  शाहरुख ने कहा, "'द लायन किंग' एक ऐसी फिल्म है, जिसे मेरा पूरा परिवार पसंद करता है और हमारे दिल में इसके लिए एक खास जगह है। लायन किंग की विरासत कालातीत है और बेटे आर्यन के साथ ने इसे मेरे लिए और भी खास बना दिया है।"

अभिनेता ने आगे कहा, "मैं संयुक्त अरब अमीरात के प्रशंसकों का सदा आभारी रहूंगा, जिन्होंने हमेशा मुझ पर प्यार बरसाया है। मैं काफी खुश हूं कि वे 'द लायन किंग' का हिंदी संस्करण देख पाएंगे।"

इसे भी पढ़ें-

Mission Mangal Trailer Out: स्पेस, इसरो, साइंस और गर्व... अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

ऋतिक रोशन 'सुपर 30' के लिए ऐसे बनें 'बिहारी बाबू', शेयर किया मजेदार Video

Dhoonde Akhiyaan: 'जबरिया जोड़ी' का रोमांटिक गाना 'ढूंढे अखियां' हुआ रिलीज!