ड्वेन का नाम रेसलिंग में 'द रॉक' के नाम से फेमस था। उन्होंने बाद में रेसलिंग से संन्यास ले लिया था।
Image Source : INSTAGRAMdwayne johnson wedding pics
मुंबई: हॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक और WWE के पॉपुलर रेसलर रह चुके ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लॉरेन हशियन से शादी कर ली है। ड्वेन साल 2006 से ही लॉरेन के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर फैंस को खुशखबर दी है।
ड्वेन ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने 18 तारीख को लॉरेन संग शादी की।
बता दें कि ड्वेन का नाम रेसलिंग में 'द रॉक' के नाम से फेमस था। उन्होंने बाद में रेसलिंग से संन्यास ले लिया था।
ड्वेन जॉनसन ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस', 'जुमांजी', 'बेवॉच', 'स्काई स्क्रैचर' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।