1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने इस हॉलीवुड स्टार को बताया पृथ्वी का सबसे महान अभिनेता, जानें क्यों!

अनुपम खेर ने इस हॉलीवुड स्टार को बताया पृथ्वी का सबसे महान अभिनेता, जानें क्यों!

 Edited By: IANS
 Published : Aug 18, 2019 04:24 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 04:24 pm IST

अनुपम खेर ने इसी एक्टर के साथ इस साल की शुरुआत में न्यूयॉर्क में अपना जन्मदिन मनाया था।

Anupam Kher- India TV Hindi
Anupam Kher

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने दोस्त रॉबर्ट डी नीरो को 'पृथ्वी का सबसे महान अभिनेता' करार देते हुए उन्हें 76वें जन्मदिन की बधाई दी है। अनुपम ने शनिवार रात को ट्विटर पर अपनी और हॉलीवुड स्टार की एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर के कैप्शन में अनुपम ने लिखा, "मेरे दोस्त और पृथ्वी के सबसे महान अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो का शानदार जन्मदिन। भगवान उन्हें दुनिया की सारी खुशियां दें। जय हो।" 

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में अनुपम ने डी नीरो के साथ न्यूयॉर्क में अपना 64वां जन्मदिन मनाया था।

डी नीरो और अनुपम ने डेविड ओ रसेल निर्देशित फिल्म 'सिल्वर लाइनिग्स प्लेबुक' में साथ काम किया था।

Also Read:

Mission Mangal vs Batla House: जॉन की 'बाटला हाउस' पर भारी पड़ी अक्षय की 'मिशन मंगल', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कंगना रनौत से इन्सपायर हैं तापसी पन्नू, देखिए ये वीडियो

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन