A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' पर नहीं पड़ा 'सर्कस' रिलीज होने का असर, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' पर नहीं पड़ा 'सर्कस' रिलीज होने का असर, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Avatar 2 Box Office Collection: फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं फिर भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने अभी तक 206.85 करोड़ का कुल कारोबार किया है।

Avatar twitter- India TV Hindi
Image Source : AVATAR TWITTER Avatar 2

बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन पूरे होने के बाद भी जेम्स कैमरून निर्देशित फिल्म 'अवतार 2' का जलवा देखने को मिल रहा है। 'अवतार 2' वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ भारत में भी कमाल कर रही है। बता दें कल बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार 2' को टक्कर देने रणवीर सिंह की 'सर्कस' रिलीज हुई ,लेकिन सर्कस ने पहले ही दिन सिर्फ 7 करोड़ का बिजनेस किया है, जो की  'अवतार 2' की आज की कमाई का भी आधा है।

                                                                                                                                                                                                                                                                                               

बता दें 16 दिसंबर 2022 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई जेम्स कैमरून की 'अवतार 2' फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं फिर भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। आठवें दिन यानि शुक्रवार को फिल्म की कमाई 13.25 करोड़ रही। इस फिल्म की कुल कमाई 206.85 करोड़ रुपये हो गई है।  

Cirkus Box Office Collection: पहले ही दिन बुरी तरह पिटी फिल्म ‘सर्कस’, कमाई सुन लगेगा शॉक

  • पहले दिन-40.3 करोड़ 
  • दूसरे दिन- 42 करोड़ 
  • तीसरी दिन- 46 करोड़
  • चौथे दिन- 18.50 करोड़
  • पांचवें दिन-16 करोड़ 
  • छठवें दिन- 15.25 करोड़ 
  • सातवें दिन-13.80 करोड़ रुपये
  • आठवें दिन- 13.25 करोड़ 
  • कुल कारोबार-  206.85 करोड़ 

अंकित गुप्ता हुए 'बिग बॉस' के घर से बेघर! भड़के यूजर्स ने कहा-NO ANKIT NO BIGG BOSS, होगी वापसी?

फिल्म ने दो हफ्तों में 200 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म 'अवतार' साल 2009 में रिलीज हुई थी। फैंस इसके दूसरे पार्ट का 12 साल से इंतजार कर रहे थे। 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को भारत में छह भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिनमें अंग्रेजी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी शामिल है। फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' में सैम वर्थिंगटन, जोए साल्डाना, केट विंसलेट, सिगौरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ब्रिटेन डाल्टन जैसे कलाकार नजर आएंगे।