दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की आने वाली फिल्म 'अर्जुन पटियाला' का गाना Sip Sip रिलीज हो गया है।
Image Source : YOUTUBESip Sip song out
दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh) और कृति सेनन(kriti Sanon) की फिल्म अर्जुन पटियाला(Arjun Patiala) का एक और गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम Sip Sip है। यह एक पंजाबी गाना है जिसे सुनकर आप भी झूमने लगेंगे। इस गाने में सनी लियोनी देसी अवतार में नजर आ रही हैं। sip sip गाने को गुरु भूल्लर ने गाया है और लीरिक्स आकाश डी ने लिखे हैं।
आपको बता दें 'अर्जुन पटियाला' 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। रोहित जुगराज के निर्देशन में बनी अर्जुन पटियाला फिल्म में रोनित रॉय, रोहित रॉय और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे शानदार कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। दिनेश विजन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और संदीप लेजेल इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें, दिनेश विजन की पिछली फिल्म ‘लुका छुपी’में भी कृति सेनन लीड रोल में थीं।