1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. हनी सिंह के गाने पर सनी लियोनी- दिलजीत दोसांझ ने लगाए ठुमके, रिलीज हुआ 'अर्जुन पटियाला' का दूसरा गाना Crazy Habibi Vs Decent Munda

हनी सिंह के गाने पर सनी लियोनी- दिलजीत दोसांझ ने लगाए ठुमके, रिलीज हुआ 'अर्जुन पटियाला' का दूसरा गाना Crazy Habibi Vs Decent Munda

 Published : Jul 03, 2019 06:31 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 11:43 am IST

कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' का दूसरा गाना Crazy Habibi Vs Decent Munda रिलीज हो गया है। इस गाने में सनी लियोनी ने दिलजीत दोसांझ के साथ ठुमके लगाए हैं।

Latest song of arjun patiala- India TV Hindi
Latest song of arjun patiala Image Source : YOUTUBE

सनी लियोनी(Sunny Leone) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)अपने नए गाने से पार्टी की जान बनने के लिए तैयार हैं। दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की आने वाली फिल्म अर्जुन पटियाला(Arjun patiala) का दूसरा गाना  Crazy Habibi Vs Decent Munda रिलीज हो गया है। यह आइटम सॉन्ग रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस गाने में दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा सनी लियोनी के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

Crazy Habibi Vs Decent Munda एक पंजाबी गाना है जिसे गुरु रंधावा और बैनी दयाल ने गाया है। गाने को सचिन जिगर ने कंपोज किया है।

सनी लियोनी ने इस गाने और रिलीज डेट के बारे में सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था। उन्होंने गाने का टीज़र शेयर करते हुए लिखा था- डिसेंट मुंडे खबरदार, क्योंकि आ गई है क्रेजी हबीबी।

रोहित जुगराज के निर्देशन में बनी अर्जुन पटियाला फिल्म में रोनित रॉय, रोहित रॉय और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे शानदार कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। दिनेश विजन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और संदीप लेजेल इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें, दिनेश विजन की पिछली फिल्म ‘लुका छुपी’ में भी कृति सेनन लीड रोल में थीं।

कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

'साहो' के गाने 'द साइको सैयां' का पहला लुक आया सामने, डैशिंग लुक में दिखें प्रभास और श्रद्धा कपूर

'जबरिया जोड़ी' में सुनाई देगा हनी सिंह का नया गाना, ट्रेलर में आई गाने की झलक, आपने सुना?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन